Advertisement

Bigg Boss के घर में सुसाइड करने वाली थी एक्ट्रेस, इस शख्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताई वजह

Bigg Boss के घर में एक एक्ट्रेस ने अपनी जान लेने की कोशिश की थी. शो के प्रोजेक्ट हेड ने इसको लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Latest News
Bigg Boss के घर में सुसाइड करने वाली थी एक्ट्रेस, इस शख्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताई वजह

Bigg Boss

Add DNA as a Preferred Source

2006 को शुरू हुआ देश का सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. 3 नवंबर 2006 को अपने प्रीमियर के बाद से, इस शो ने 18 सीजन और तीन ओटीटी सीजन आ चुके हैं. हर सीजन अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा, लड़ाई-झगड़ों और प्यार के लिए खूब चर्चा बटोरता आया है. वहीं इस शो को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. शो से जुड़े एक शख्स ने बताया कि बिग बॉस के घर में एक्ट्रेस ने आत्महत्या की कोशिश की थी.

बिग बॉस शो के प्रोजेक्ट हेड ने हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि घर में एक भयानक हादसा हुआ था. इसी घर में एक अभिनेत्री ने अपनी जान देने की कोशिश की थी. बिग बॉस शो के प्रोजेक्ट हेड अभिषेक मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे एक कंटेस्टेंट ने सफलता की चाह में मानवीय भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, जिसके कारण एक एक्ट्रेस ने आत्महत्या की कोशिश की थी.

वॉयसओवर आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह के पॉडकास्ट में अभिषेक मुखर्जी ने कहा 'बिग बॉस के एक पुराने सीजन में एक पुरुष कंटेस्टेंट सिर्फ सक्सेस पाने के लिए एक एक्ट्रेस के साथ प्रेम संबंध का नाटक कर रहा था. शुरुआत में, उस एक्ट्रेस को लगा कि यह एक वास्तविक रिश्ता है, लेकिन बाद में जब उसे सच्चाई पता चली, तो वह भावनात्मक रूप से पूरी तरह से टूट गई. इसके कारण, उसने घर में आत्महत्या का प्रयास किया. बाद में, एक्ट्रेस ने बिग बॉस की टीम को कई बार बताया कि वो अपनी जान लेना चाहती है और शो छोड़ना चाहती है.'

ये भी पढ़ें: Bigg Boss के इन कंटेस्टेंट की अचानक हुई मौत, दो ने की थी आत्महत्या

उन्होंने आगे कहा 'शो की टीम भी उसकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित थी. उसके परिवार को भी इस बारे में सूचित किया गया. उन्होंने तुरंत उसकी काउंसलिंग करवाई और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया. इसी अभिनेत्री का कुछ समय पहले ब्रेकअप हुआ था और उससे उबरने के लिए उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया था. लेकिन शो में धोखा मिलने के बाद वह और भी ज़्यादा तनाव में आ गई.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement