Advertisement

इस जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं Sana Makbul, बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर ने बयां किया दर्द

Sana Makbul ने हाल ही में बताया कि वो एक जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं. कुछ समय पहले हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए उनकी एक फोटो भी सामने आई थी जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी.

Latest News
इस जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं Sana Makbul, बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर ने बयां किया दर्द

Sana Makbul

Add DNA as a Preferred Source

टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल (Sana Makbul) इन दिनों फिर से चर्चा में आ गई हैं. पिछले साल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3 winner) जीतने के बाद वो आए दिन लाइमलाइट में रहती हैं. हालांकि इस बार उनको लेकर ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस में चिंता पैदा कर दी. हाल ही में एक इंटरव्यू में, 32 साल की सना ने खुलासा किया कि वो एक बड़ी बीमारी से जूझ रही है. उन्होंने बताया कि ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से लंबी लड़ाई के बाद उन्हें लीवर सिरोसिस (liver cirrhosis) का पता चला है.

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक बातचीत में सना मकबूल ने खुद बताया कि वो एक बड़ी बीमारी से जूझ रही है. उन्होंने कहा 'मैं पिछले कुछ समय से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से पीड़ित हूं, लेकिन हाल ही में हालात और खराब हो गए हैं. मेरे इम्यून सिस्टम ने मेरे लीवर पर अधिक आक्रामक तरीके से हमला करना शुरू कर दिया है, और अब मुझे लीवर सिरोसिस का पता चला है.'

साथ ही सना ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी इम्यूनोथेरेपी शुरू कर दी है और अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वो मजबूत रहने की कोशिश कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Autoimmune Liver Disease: क्या है ऑटो इम्यून लिवर की बीमारी? जानें लक्षण और बचाव के तरीके

सना मकबूल ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि वो 2020 से ऑटोइम्यून लिवर डिजीज से पीड़ित हैं. यह बीमारी मायोसाइटिस (Myositis) से मिलती-जुलती है, जिससे एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु भी जूझ रही हैं.

बता दें कि इस 13 जून को उन्होंने अपना 32 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. उन्होंने अपने इंस्टा पर कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं. इनमें साफ देखा जा सकता है कि इतनी बड़ी बीमारी को झेलने के बाद भी सना में काफी हिम्मत है और वो इसका सामना करने के लिए तैयार हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement