Advertisement

Bigg Boss OTT 2: लीक हुआ शो का वोटिंग ट्रेंड? अब घर से बाहर होगा ये सदस्य

Bigg Boss OTT 2 में धड़ाधड़ इविक्शन का दौर चल रहा है. शो के कई दिग्गज खिलाड़ी एक के बाद एक बार हो रहे हैं. अब एक मजबूत खिलाड़ी के बेघर होने की खबर आ रही है.

Latest News
Bigg Boss OTT 2: लीक हुआ शो का वोटिंग ट्रेंड? अब घर से बाहर होगा ये सदस्य

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है. ये शो फिनाले के करीब है और ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान बढ़ गया है. एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) जैसे गहरे दोस्तों का झगड़ा हो गया है. इसके साथ ही कई सेलेब्स के घर से बेघर होने का सिलसिला भी तेज हो गया है. हाल ही में शो का लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड लीक होने की बात सामने आ रही है, जिसमें एक मजबूत खिलाड़ी का नाम बाहर आया, जिसे घर से बेघर कर दिया जाएगा.

बिग बॉस के फिनाले वीक में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसे पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे ने जीता. इसका नतीजा ये हुआ की कुछ चर्चित कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए. इस लिस्ट में एल्विश यादव, मनीषा रानी और जिया शंकर का नाम था. दर्शकों को इन तीनों में से दो को बचाने के लिए वोट करना था और वोटिंग लाइन गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक ही खुली थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनीषा और एल्विश को खूब वोट मिल रहे हैं लेकिन जिया पीछे रह गई हैं. यानी इस नॉमिनेशन जिया बिग बॉस के घर से बेघर हो गई हैं. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस से बाहर आते ही बदले जैड हदीद के सुर, आकांक्षा को अब बताया 'बेहतरीन किसर'

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले एपिसोड 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. ये एपिसोड जियो सिनेमा पर देखने को मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिनाले के कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में इस हफ्ते दो बड़े इविक्शन हो सकते हैं यानी जिया के अलावा एक और कंटेस्टेंट को घर से बेघर होना पड़ सकता है. अब देखना होगा कि इस हफ्ते के एविक्शन का ऐलान कब होगा. घर में इस वक्त हर किसी के बीच झगड़े चल रहे हैं. एल्विश और अभिषेक का ग्रुप टूट गया है और पूजा के ग्रुप से जिया पर गाज गिर सकती है.

ये भी पढ़ें- Pooja Bhatt ने मनीषा रानी संग दोस्ती पर Jiya Shankar को कहा फेक, फूट-फूट कर रोने लगी एक्ट्रेस  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement