Advertisement

Bigg Boss OTT 2 में पार हुई हदें, इस लड़के ने Akanksha Puri के इनरवियर पर किया ऐसा कमेंट

Bigg Boss OTT सीजन 2 इन दिनों काफी चर्चा में है. शो में रोज कोई ना कोई बवाल हो रहा है. वहीं हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक मेल कंटेस्टेंट ने दूसरी कंटेस्टेंट Akanksha Puri के इनरवियर की तारीफ कर डाली है. ये बात लोगों का काफी खराब लगी है.

Bigg Boss OTT 2 में पार हुई हदें, इस लड़के ने Akanksha Puri के इनरवियर पर किया ऐसा कमेंट

Jad Hadid Akanksha Puri 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss Ott 2) सीजन 2 की धांसू शुरुआत हो चुकी है. शो और उसके कंटेस्टेंट आए दिन लाइमलाइट बटोर रहे हैं. कई जाने माने सितारे इस समय बिग बॉस के घर में एक साथ नजर आ रहे हैं. इसी बीच शो से एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. इस वीडियो में शो के कंटेस्टेंट और मॉडल जेड हदीद (Jad Hadid) ने शो की दूसरी कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के इनरवियर की तारीफ कर दी है. ये बात कई लोगों को अच्छी नहीं लगी और लोग जेड को ट्रोल कर रहे हैं. 

हाल ही में बिग बॉस के घर में जेड हदीद और आकांक्षा पुरी की नजदीकियों की काफी चर्चा है. एक तरफ जहां पहले ही दिन से मनीषा रानी जेड हदीद को पसंद करने लगी हैं वहीं जेड का दिल आकांक्षा पुरी पर आ गया है. यहां तक कि हाल ही में उन्होंने आकांक्षा पुरी के इनरवियर पर कमेंट तक कर दिया है. इस वी़डियो के सामने आते ही लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जेड आकांक्षा से कहते हैं 'मुझे तुम्हारा ये इनरवियर पसंद आया.' इसपर आकांक्षा ने जवाब तो नहीं दिया पर जेड को जेंटलमैन और अच्छा इंसान जरूर बता दिया. इस बात को लेकर लोग जमकर दोनों को खरी खोटी सुना रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2 में Aliya Siddiqui के जाने पर कैसा था Nawazuddin Siddiqui का रिएक्शन, कौन करेगा बच्चों की देखरेख

कौन हैं जेड हदीद 

जैद हदीद दुबई के एक मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं. वो तलाकशुदा है और उनकी एक बेटी है जिसके साथ अक्सर फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. हालांकि जैद लेबनान से हैं पर वो दुबई में मॉडलिंग करते हैं. उनकी बॉडी और लुक देख लाखों लड़कियां उनपर फिदा हो गई हैं. बिग बॉस के बाद से उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग में इजाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें: बेहद ग्लैमरस हैं Mika Singh की दुल्हनिया, Sidharth Shukla से लेकर Paras Chhabra को कर चुकी हैं डेट

जेड पर आया मनीषा रानी का दिल 

बिग बॉस के घर में मनीषा रानी दावा करती दिख रही हैं कि वो जैद हदीद से प्यार करती हैं. मनीषा को जैद के गाल पर एक किस करते हुए भी देखा गया. हालांकि लगता है कि जेड का दिल कही और लगा हुआ है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement