Advertisement

Abhishek Malhan और Elvish Yadav में से कौन बनेगा विनर? Gautam Gulati ने बता दिया नाम

बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg Boss Ott 2) का फिनाले 14 अगस्त को होने वाला है. इस बीच बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी(Gautam Gulati) ने बताया कि वह अभिषेक मल्हान(Abhishek Malhan) और एल्विश यादव(Elvish Yadav) में किसे जिताना चाहते हैं.

Latest News
Abhishek Malhan और Elvish Yadav में से कौन बनेगा विनर? Gautam Gulati ने बता दिया नाम

Gautam Gulati Abhishek Malhan Elvish Yadav

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg Boss Ott 2) के फिनाले को महज 2 दिन बचे हैं. इस बार फिनाले 14 अगस्त को 5 कंटेस्टेंट के बीच होने वाला है. शो में एल्विश यादव(Elvish Yadav), बेबिका धुर्वे(Bebika dhurve), मनीषा रानी(Manisha Rani), अभिषेक मल्हान(Abhishek Malhan) और पूजा भट्ट(Pooja Bhatt) ने फिनाले में जगह बनाई है. शो में पांचों कंटेस्टेंट के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और लगातार अपने फेवरेट प्रतियोगी को जिताने के लिए वोट कर रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान  को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. दोनों में कौन ट्रॉफी लेकर आएगा, इसको लेकर जंग जारी है. वहीं, गौतम गुलाटी(Gautam Gulati) ने भी बताया है कि वह किसे बिग बॉस ओटीटी का विनर बनते देखना चाहते हैं. 

सभी जानते हैं कि बिग बॉस 8 में गौतम गुलाटी ने हिस्सा लिया था और उन्होंने इस सीजन को जीता भी था. वहीं, हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुलासा किया है कि वह एल्विश और अभिषेक में से किसे विनर के रूप में देखना चाहते हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की एक तस्वीर शेयर की है और इसके साथ ही दो शेरों की तस्वीर भी है. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 2 से बाहर आते ही Jiya Shankar ने Elvish Yadav संग बॉन्डिंग पर की दिल की बात, बोलीं- वो स्पेशल..

गौतम गुलाटी ने किया एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान का सपोर्ट

इस पोस्ट के कैप्शन में गौतम ने लिखा- रियलिटी शो के इस जंगल में इन दोनों शेरों ने अपनी फियरलेस स्पिरिट दिखाई है. इनकी ग्रेटनेस और सच्ची ताकत के लिए चियर करते हैं. भले ही दोनों में से किसी एक को क्राउन मिलेगा. मेरा सपोर्ट दोनों के लिए है. मैं दोनों में से किसी एक को सपोर्ट नहीं कर सकता. 

Gautam Gulati

गौतम गुलाटी हैं अभिषेक मल्हान के फेवरेट

आपको बता दें कि बीते दिनों एक एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिषेक मल्हान ने गौतम गुलाटी को अपना फेवरेट बिग बॉस विनर गौतम गुलाटी को बताया था. जिसके बाद गौतम ने उनका शुक्रिया अदा किया था. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: लीक हुआ शो का वोटिंग ट्रेंड? अब घर से बाहर होगा ये सदस्य

एल्विश अभिषेक की दोस्ती में आई दरार

वहीं, इन दिनों अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की दोस्ती में दरार देखने को मिल रही है. अभिषेक मल्हान के द्वारा लगातार एल्विश को वाइल्ड कार्ड के ताने के चलते, एल्विश काफी नाराज नजर आ रहे हैं. 

कौन होगा बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर

फिनाले को लेकर अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव में जंग जारी है. दोनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं. लगातार वोटिंग में कभी एल्विश आगे तो कभी अभिषेक आगे नजर आ रहे हैं. हालांकि 14 अगस्त को देखना काफी दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन बिग बॉस का विनर बनता है या फिर कोई तीसरा कंटेस्टेंट बाजी मारेगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement