Advertisement

Elvish Yadav से ज्यादा कूल निकले उनके पिता, जानें बेटे से क्यों बोले 'तेरा बापू देख लेगा'

Bigg Boss OTT 2 में Elvish Yadav के पिता ने एंट्री ली और उनके कूल अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने बेटे से इमोशनल बातें भी कीं.

Latest News
Elvish Yadav से ज्यादा कूल निकले उनके पिता, जानें बेटे से क्यों बोले 'तेरा बापू देख लेगा'

Elvish Yadav Father: एल्विश यादव के पिता

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ओटीटी पर इन दिनों एक ही शो को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और वो है सलमान खान (Salman Khan) का 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2). एल्विश यादव (Elvish Yadav) इस शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बने हुए हैं. बीते हफ्ते जब सलमान ने एल्विश को फटकार लगाई तब उनका नाम सोशल मीडिया पर पूरे दिन ट्रेंड कर रहा. वहीं, अब फैमिली वीक में भी कुछ ऐसा हुआ है कि एल्विश सुर्खियों में आ गए हैं. बिग बॉस के घर में एल्विश से मिलने उनके पिता आए हैं. हाल ही में पिता (Elvish Yadav Father) और बेटे की बॉन्डिंग वाला एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो दर्शकों का दिल जीत रहा है.

बिग बॉस के हर सीजन में फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के लिए फैमिली वीक रखा जाता है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स के घर से कोई न कोई फैमिली मेंबर उनसे मिलने आता है और उनका हौसला बढ़ाता है. हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 पर भी ऐसा ही चल रहा है. इस दौरान एल्विश के फैमिली मेंबर के तौर पर उनके पिता आए. उन्होंने आते ही बड़ी सी स्माइल के साथ विक्ट्री साइन दिखाया और बेटे को गले लगा लिया. पिता और बेटे की इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Salman Khan के दुश्मन से नहीं देखे गए Elvish Yadav के आंसू? गैंगस्टर का पोस्ट वायरल

बताया जा रहा है कि एल्विश ने जब अपने बेटे से बाहर का हाल पूछा तो उनके पिता ने कुछ ऐसा कहा 'इधर की बात कर, बाहर का तेरा बापू देख लेगा'. उन्होंने बेटे को कॉन्फिडेंट बरकरार रखने के लिए और शो जीतकर आने के लिए कहा. एल्विश और उनके पिता की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है. कई लोगों ने तो इसे सबसे बेहतरीन फैमिली वीक एंट्री बताया है. बता दें कि बीते दिनों जब सलमान ने एल्विश को डांट लगाई थी तो कंटेस्टेंट की मां शो पर वीडियो कॉल में दिखाई दी थीं.

ये भी पढ़ें- Salman Khan ने लगाई एल्विश यादव की क्लास, यूट्यूबर को रोता देख भड़के फैंस 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement