Advertisement

पुलिसकर्मी पर पुजारियों से मारपीट का आरोप, पुजारियों ने मंदिर के पट बंद कर प्रदर्शन किया, जयपुर के तारकेश्वर महादेव मंदिर में बवाल, पुलिसकर्मी ने पुजारियों को गर्भगृह से निकाला | मथुरा- मस्जिद के सामने डीजे बंद कराने पर बवाल, मस्जिद के बाहर खड़े लोगों ने पथराव किया, मथुरा में जलाभिषेक यात्रा के दौरान बवाल, महाशिवरात्रि पर निकाली जा रही थी यात्रा, मस्जिद के सामने डीजे बंद कराने पर बवाल, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, पथराव में एक युवक के सिर में चोट लगी | दिल्ली में आज से 20 फरवरी तक AI समिट, दिल्ली में आज से AI समिट की शुरुआत होगी, AI समिट में कई देशों के राष्ट्रपति, PM शामिल होंगे, दुनियाभर की AI कंपनियों के CEO शामिल होंगे, सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन भी शामिल होंगे, PM मोदी AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन करेंगे

इंडस्ट्री की चकाचौंध छोड़ ये काम कर रहे हैं Big Boss और Roadies के विनर Ashutosh Kaushik, मांग चुके हैं 'भुला दिए जाने का अधिकार'

Ashutosh Kaushik को आज शायद ही कोई जानता हो पर एक वक्त था जब वो काफी फेमस रियलिटी शो पर्सनालिटी हुआ करते थे. आगे बताते हैं उनके बारे में सबकुछ.

Latest News
इंडस्ट्री की चकाचौंध छोड़ ये काम कर रहे हैं Big Boss और Roadies के विनर Ashutosh Kaushik, मांग चुके हैं 'भुला दिए जाने का अधिकार'

Ashutosh Kaushik: Bigg Boss 2 & Roadies 5 Winner 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) हाल ही में खत्म हो गया है. इस सीजन के विनर एमसी स्टेन (MC Stan) बन गए हैं पर क्या आप जानते हैं कि एक सीजन का विनर ऐसा है जिसने बैक टू बैक दो रिएलिटी शो जीते थे. हम बात कर रहे हैं बिग बॉस सीजन 2 (Bigg Boss 2) के विनर रहे आशुतोष कौशिक (Ashutosh Kaushik), जिन्होंने लगातार दो रियलिटी शो जीतकर नाम और फेम कमाया था. उन्होंने पहले 2007 में रोडीज 5.0 (Roadies 5.0) जीता और बाद में 2008 में बिग बॉस के दूसरे सीजन के विनर भी बन गए. इसके बाद वो कुछ फिल्मों में भी नजर आए पर आज वो एक ढाबा मालिक और यूट्यूबर बन कर जिंदगी जी रहे हैं.

दो रियलिटी शो जीतने के बावजूद आज आशुतोष कौशिक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से काफी दूर हैं. हालांक शो जीतने के बाद वो जिला गाजियाबाद और किस्मत लव पैसा दिल्‍ली जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं पर वो लंबे समय से चकाचौंध से दूर हैं. आज कल वो अपने होम टाउन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपना ढाबा चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16 के बाद दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हुईं Priyanka Chahar Chaudhary? बोलीं 'न घर है ना गाड़ी'

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में आशुतोष कौशिक ने कहा था कि वो उस सफलता को संभाल नहीं सकते जो उन्हें मिली थी. कौशिक ने कहा, 'मैं सफलता को भुना नहीं सका. मुझे पता था कि ढाबा कैसे चलाना है और उसे कैसे सफल बनाना है. जिस तरह से चीजें हुईं, उसके बारे में कोई पछतावा नहीं है.' 

ये भी पढ़ें: Archana Gautam Photos: कभी थीं फेमस Bikini मॉडल, घरों में करती थीं गैस सिलेंडर की डिलीवरी, आज इस तरह बनीं स्टार

भुला दिए जाने का अधिकार का कर चुके हैं इस्तेमाल

साल 2009 में  पुलिस ने आशुतोष को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ लिया था. इसके बाद आशुतोष ने दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में भुला दिए जाने का अधिकार (Right to be Forgotten) के तहत एक याचिका दायर की थी. इसमें उन्होंने इंटरनेट से उन वीडियो, आर्टिकल्स और पोस्ट को हटाने की मांग की थी जो इस केस से जुड़ी हुई थीं. उनका कहना था कि इस गलती का उनकी जिंदगी पर काफी असर पड़ा है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement