टीवी
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19वें (Bigg Boss 19) सीजन वापस आने वाला है. सलमान खान (Salman Khan) के साथ तीन स्टार्स भी इसे होस्ट करने वाले हैं.
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19वें (Bigg Boss 19) सीजन के लिए वापस आने वाला है. शो को लेकर नया अपडेट सामने आया है. अपडेट के मुताबिक आने वाला सीजन पांच महीने तक प्रसारित होगा, जो बिग बॉस के इतिहास में सबसे लंबा सीजन होने वाला है. हालांकि सलमान खान ने इस शो के लिए तीन महीने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और बाकी के दो महीनों के लिए अन्य तीन स्टार्स इसे होस्ट करेंगे. ये तीन स्टार्स पहले भी बिग बॉस को होस्ट कर चुके हैं. वहीं, सलमान इसका फिनाले होस्ट करेंगे. तो चलिए जानते हैं शो को लेकर अपडेट.
दरअसल, बिग बॉस 19 के बाकी के दो महीने अनिल कपूर, फराह खान और करण जौहर होस्ट करेंगे. वहीं, शो को लेकर एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस स्क्रीन ने बताया, '' हर साल की तरह, निर्माता स्पेशल होस्ट के तौर पर अलग-अलग हस्तियों को लाने की प्लानिंग बना रहे हैं. सलमान के तीन महीने का कार्यकाल पूरा होने के बाद, निर्माता होस्ट के रूप में फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर को लाएंगे.
सूत्र ने बताया कि शो अगस्त के आखिरी वीकेंड में शुरू होने वाला है. सूत्र ने कहा, '' निर्माता इस सीजन को डिजिटल फर्स्ट प्रॉपर्टी के तौर पर बना रहे हैं. इसका मतलब है कि शो टीवी और ओटीटी पर एक साथ चलेगा. हालांकि नए एपिसोड पहले जियो हॉटस्टार पर आएंगे और डेढ़ घंटे बाद वही एपिसोड कलर्स टीवी पर दिखाई देगा.
बिग बॉस 19 के लिए कई सेलेब्स से संपर्क किया गया है. इसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल हैं. इसमें गौतमी कपूर, धीरज धूपर, अलीशा पंवार, मुनमुन दत्ता, अनीता हसनंदानी, खुशी दुबे, गौरव तनेजा, अपूर्वा मखीजा, चिंकी मिंकी, पूरव झा, कृष्णा श्रॉफ, मिस्टर फैसु, कनिका मान, राज कुंद्रा, डेजी शाह, अर्शिफा खान, तनुश्री दत्ता, शरद मल्होत्रा, ममता कुलकर्णी, पारस कलनावत, मिकी मेकओवर, लता सबरवाल और आशीष विद्यार्थी शामिल हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.