Advertisement

Bigg Boss 18: Sidhu Moosewala की मौत पर Tajinder Bagga ने किया हैरान करने वाला खुलासा, बताई वजह

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के कंटेस्टेंट और बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) ने सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala)की मौत को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है.

Latest News
Bigg Boss 18: Sidhu Moosewala की मौत पर Tajinder Bagga ने किया हैरान करने वाला खुलासा, बताई वजह

Tajinder Bagga, Sidhu Moosewala

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की शुरुआत 6 अक्टूबर रविवार से हो गई है. बिग बॉस के शो में बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) की एंट्री हुई है. इस दौरान पहले ही एपिसोड में तजिंदर बग्गा और रजल दलाल (Rajat Dalal) की तीखी नोकझोंक देखने को मिली है. इसके बाद अब हाल ही ही के एपिसोड में तजिंदर ने सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala)की मौत को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है.

दरअसल, तजिंदर ने बिग बॉस के हाल ही के एपिसोड में खुलासा किया है कि वह कभी भी ज्योतिष में भरोसा नहीं करते थे, लेकिन सिद्धू मूसेवाला की मौत ने उनका मन बदल दिया. तजिंदर ने बताया कि उन्होंने अपने ज्योतिष दोस्त के साथ सिद्धू की एक फोटो देखी थी और पूछा था कि सिद्धू वहां क्यों थे. उनके दोस्त ने बताया था कि सिद्धू अपनी कुंडली के बारे में जानना चाहते थे. उन्होंने बताया कि उनके दोस्त ने खतरे के कारण सिद्धू को देश छोड़ने की सलाह दी थी और सिद्धू ने ऐसा करने का इरादा भी किया था. हालांकि उस वॉर्निंग के ठीक आठ दिन बाद, सिंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: शो के पहले ही दिन भिड़े Rajat Dalal, Tajinder Bagga संग हुई जुबानी जंग, देखें वीडियो  

सिद्धू की मौत के बाद ज्योतिष पर भरोसा करने लगे तजिंदर

इस बीच मौजूद अन्य कंटेस्टेंट ने तजिंदर से पूछा कि क्या सिद्धू को उनकी मौत के बारे में बताया गया था. इसपर तजिंदर ने बताया कि ज्योतिषियों को ऐसी चीजों के बारे में किसी को बताने की अनुमति नहीं है. हालांकि उन्होंने सिद्धू को वॉर्निंग जरूर दी थी. तजिंदर ने कहा कि इस घटना के बाद वह मार्गदर्शन के लिए ज्योतिषी के पास पहुंचे और तब से ज्योतिष पर आंख मूंदकर भरोसा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: पिता की सुसाइड से टूट गई थीं Alice Kaushik, मां की मौत से हुआ था बुरा हाल

2022 में गोली मारकर की गई थी सिद्धू की हत्या

बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा के जवाहरके गांव में 28 साल की उम्र में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हाला ही में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह ने लगभग दो साल के बाद एक बच्चे का स्वागत किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement