Advertisement

Bigg Boss 18: शो के पहले ही दिन भिड़े Rajat Dalal, Tajinder Bagga संग हुई जुबानी जंग, देखें वीडियो

बिग बॉस 18( Bigg boss 18) की शुरुआत 6 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर हो गई है और शो के पहले ही दिन यूट्यूबर रजत दलाल (Rajat Dalal) और तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) एक दूसरे से भिड़ गए हैं.

Latest News
Bigg Boss 18: शो के पहले ही दिन भिड़े Rajat Dalal, Tajinder Bagga संग हुई जुबानी जंग, देखें वीडियो

Tajinder Bagga, Rajat Dalal

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 18( Bigg boss 18) एक बार फिर से वापस आ गया है और इसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर हो गई है. 6 अक्टूबर को शो का प्रीमियर था और इस दौरान होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने सभी कंटेस्टेंट का परिचय कराया. फैंस पहले एपिसोड के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस बीत निर्माताओं ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें यूट्यूबर रजत दलाल (Rajat Dalal) और तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) एक दूसरे से पहले ही दिन लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. 

इस ड्रामे की शुरुआत ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है. नए बिग बॉस प्रोमो में फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल और बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने रजत के विवादास्पद बाइक वीडियो के बारे में बहस की है. 

रजत ने कहा कि पूरे भारत ने इसे देखा है, जिसे पर तजिंदर ने पुष्टि की, कि उसने भी देखा है और बताया कि उसने बाकी सभी की तरह बाइकर को गिरते हुए देखा था. तजिंदर पाल सिंह बग्गा के रिएक्शन ने रजत दलाल को नाराज कर दिया. इसपर रजत दलाल कहते हैं कि, मैं ना गंवार नहीं हूं और मैं बहुत प्यार से बात करता हूं. यहां सब देख रहे हैं, हिसाब से बात करो, 2 मिनट में भूत बना दूंगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 premiere: 18 कंटेस्टेंट की हो गई घर में धांसू एंट्री, यहां है पूरी लिस्ट

रजत दलाल का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि रजत दलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उनकी कार तेज रफ्तार में एक बाइक से टकरा जाती है और बाइक सवार वहां पर गिर जाता है. कथित तौर पर दलाल की एसयूवी में एक शख्स और मौजूद था, जिसने यह वीडियो बनाया था, उसे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 140 किमी/ घंटा की खतरनाक स्पीड में भीड़ भरे रास्ते से निकलते हुए देखा गया था. अपने बगल की एक महिला की वॉर्निंग के बाद भी रजत ने कार की स्पीड कम नहीं की और वह लगातार तेज गति से इसे चलाता रहा और लापरवाही से जवाब देते हुए कहा, आप बेफिकर रहे.''

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 शुरू होने से पहले जान लें 17 सीजन के विनर, अब तक इन सेलेब्स ने जीती ट्रॉफी

शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट

इस बीच, यहां बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट की बात करें तो इसमें विवियन डीसेना, शहजादा धामी, ईशा सिंह, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, करण वीर मेहरा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे, ऐलिस कौशिक, चुम दरांग, न्यारा बनर्जी , मुस्कान बामने, वकील गुणरत्न सदावर्ते, अविनाश मिश्रा, हेमा शर्मा उर्फ ​​विरल आंटी, अरफीन खान और उनकी पत्नी सारा अरफीन खान.  18 इंसानों के साथ, गणराज नाम के एक गधे को सलमान खान ने 19वें प्रतियोगी के रूप में नामित किया है और वह बिग बॉस 18 के घर के अंदर दिखाई देगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement