Advertisement

Bigg Boss 18: 'दोस्त बने दुश्मन', Vivian Dsena को छोड़ Karan ने दिया Rajat का साथ, लोगों ने करण को बताया सांप

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि करण वीर मेहर (Karan Veer Mehra) ने विवियन (Vivian Dsena) को लीडरशिप टास्क के लिए रजत दलाल (Rajat Dalal) को चुना है, जिसके बाद यूजर्स उन्हें सांप कहते हुए नजर आ रहे हैं.

Latest News
Bigg Boss 18: 'दोस्त बने दुश्मन', Vivian Dsena को छोड़ Karan ने दिया Rajat का साथ, लोगों ने करण को बताया सांप

Karan Veer Mehra, Vivian Dsena

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. लोगों को यह सीजन काफी पसंद आ रहा हैं. वहीं, इस हफ्ते वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) के बाद करण वीर मेहर (Karan Veer Mehra) और विवियन (Vivian Dsena) की दोस्ती में दरार आती दिख रही है. दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में शो के बाहर के दोस्त करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना एक दूसरे के खिलाफ हो गए हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग करण को असली सांप कहते हुए नजर आ रहे हैं. 

वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने कंटेस्टेंट से पूछा कि अगर उन्हें घर में लीडरशिप की पोजीशन में किसी को लाने का मौका मिले तो वह विवियन और रजत में किसे चुनेंगे. इसके बाद एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा, ईसा सिंह और चाहत पांडे के अलावा सभी ने विवियन डीसेना की जगह दलाल को चुना.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के पहले वीक में नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट, किसकी होगी छुट्टी?

विवियन को छोड़ करण ने चुना रजत को

जिस बात ने दर्शकों का ध्यान खींचा वो ये थी कि करण वीर मेहरा ने भी अपने दोस्त विवियन डीसेना के खिलाफ लीडरशिप के लिए रजत दलाल को चुना. जबकि कुछ लोग खुश थे कि विवियन अब देख सकता है कि उसके असली दोस्त कौन हैं, दूसरे ने अपने दोस्त के खिलाफ जाने के लिए करण वीर की आलोचना की और उसे सांप कहा.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 की शूटिंग पर वापस लौटे Salman Khan, आते ही लगाई घरवालों की क्लास

करण को यूजर्स ने बताया सांप

एक यूजर ने यह भी कहा कि बिग बॉस के घर में विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा के बीच एक नई रावेलवरी की शुरुआत हो सकती है. ये दोनों घर के मजबूत कंटेस्टेंट हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे इस वीकेंड का वार के बाद दुश्मन बन जाते हैं. या दोस्त बने रहने के लिए एक बार फिर से समझौता कर लेते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement