Advertisement

इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी | भारत-रूस शिखर वार्ताः दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने दस्तावेज साझा किए, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेफ्टी, शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, लेबर एक्टिविटी, खाद्य सुरक्षा, फर्टिलाइजर और कस्टम के क्षेत्र में समझौते | PM मोदी और पुतिन की द्विपक्षीय बैठक खत्म, भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते | आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला को सात साल की सजा, फर्जी पासपोर्ट मामले में भी कोर्ट ने पाया दोषी

जानें कब और कहां देख सकेंगे Bigg Boss 18 Finale, कौन-कौन बना फाइनलिस्ट

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के फिनाले का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है. आज रविवार 19 जनवरी को बिग बॉस 18 के विनर की घोषणा हो जाएगी.

Latest News
जानें कब और कहां देख सकेंगे Bigg Boss 18 Finale, कौन-कौन बना फाइनलिस्ट

Bigg Boss 18

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के फिनाले का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है और जल्द ही विनर का खुलासा हो जाएगा. 6 अक्टूबर 2024 को बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18 Grand Finale) का प्रीमियर हुआ था और आज इसका फिनाले है. शो को सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे थे, यह उनका मेजबानी करते हुए 14वां सीजन है. इस सो ने तीन महीने से ज्यादा वक्त तक दर्शकों को एंटरटेन किया है.वहीं, शो के फिनाले में 6 कंटेस्टेंट पहुंचे हैं. तो चलिए जानते हैं आप इस शो को कब और कहां देख सकते हैं. 

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. शो के विनर को 50 लाख रुपये नकद इनाम मिलेगा. वहीं, कुछ कंटेस्टेंट को पैसों का ऑफर भी दिया जाएगा, जिसके साथ वह बाहर निकलने का ऑप्शन चुन सकते हैं. हालांकि यह ऑप्शन हर सीजन में मौजूद नहीं होता है. 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: राशन दांव पर लगाकर टाइम गॉड बना ये कंटेस्टेंट, Rajat Dalal-Karan veer के बीच हुई हाथापाई

यहां देख सकेंगे शो

बता दें कि बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को रात 9.30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. शो 2.5 से 3 घंटे तक टेलीकास्ट किया जाएगा और विनर की घोषणा आधी रात को होगी. फिनाले एपिसोड को जियो सिनेमा और जियो टीवी मोबाइल ऐप पर भी लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है. 

ग्रैंड फिनाले में कई पॉपुलर सेलेब्स, कंटेस्टेंट के परिवार वाले और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट शामिल होंगे. होस्ट सलमान खान स्टेज पर मौजूद रहेंगे और दर्शकों को एंटरटेन करेंगे.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: ग्रैंड फिनाले से पहले इंटरनेट पर छाए Rajat Dalal, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

ये 6 कंटेस्टेंट बने फाइनलिस्ट

बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले शो में काफी ड्रामा देखा गया और तीन कंटेस्टेंट को बाहर कर दिया गया, जिसमें से श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे और शिल्पा शिरोडकर हैं. अब घर में केवल छह कंटेस्टेंट बचे हैं, जो कि बिग बॉस 18 की ट्रॉफी के लिए एक दूसरे से कंपीट करेंगे. इसमें विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरांग और रजत दलाल शामिल हैं, जिन्होंने ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है. वहीं, आज शो के विनर का पता चल जाएगा. 

वोटिंग लाइन्स हैं खुली

दर्शकों के पास अभी भी अपने फेवरेट बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट को वोट करने और विनर बनाने की ताकत है. रविवार दोपहर तक जियो सिनेमा वेबसाइट पर वोटिंग लाइंस खुली हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement