Advertisement

Bigg Boss 18: Chahat Pandey की मां ने लगाए Eisha Singh पर आरोप, भड़कीं ईशा की मां ने की बोलती बंद

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में इस सप्ताह चाहत पांडे (Chahat Pandey) की मां ने ईशा सिंह (Eisha Singh)  को लेकर मजाक बनाया और आरोप लगाए, जिसके बाद ईशा की मां ने चाहत की मां की बोलती बंद कर दी.

Latest News
Bigg Boss 18: Chahat Pandey की मां ने लगाए Eisha Singh पर आरोप, भड़कीं ईशा की मां ने की बोलती बंद

Eisha Singh With Mother, Chahat Pandey Mother

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में इस हफ्ते और भी ज्यादा ड्रामा देखने को मिला है. दरअसल, शो में इस सप्ताह कंटेस्टेंट के घर वालों ने एंट्री ली है. इस बीच कंटेस्टेंट के पेरेंट्स ने कई ऐसी बातें कही हैं, जिससे घर में हलचल मच गई है. अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) पर कई आरोप लगाने के बाद चाहत पांडे (Chahat Pandey) की मां ने रजत दलाल (Rajat Dalal) से अपनी बेटी के साथ उनके बर्ताव को लेकर बात की है. इस दौरान उन्होंने ईशा सिंह (Eisha Singh)  को लेकर भी बात की है और कई आरोप लगाए हैं, जिससे ईशा सिंह की मां ने उन्हें करारा जवाब दिया है. 

आने वाले एपिसोड में चाहत पांडे की मां अविनाश और ईशा सिंह के एक वायरल वीडियो को लेकर बात करती हैं, जो घर में चल रहे नाटक को और बढ़ा देता है. चाहत की मां ने बताया कि कैसे ईशा सिंह और एलिस कौशिक ने चाहत के बारे में कई आपत्तिजनक कमेंट्स किए हैं, जबकि वह अरफीन खान के कंधे पर अपना सिर रख रही थी. उन्होंने उनके बर्ताव और अपनी बेटी के बारे में किए गए कमेंट्स पर नाराजगी जाहिर की है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: Kashish Kapoor ने किया Salman Khan संग गलत बर्ताव, दबंग खान ने दी वॉर्निंग

ईशा के लिए चाहत की मां ने कही ये बात

चाहत पांडे की मां ने चाहत और कशिश कपूर से बात करते हुए कहा, '' एक वीडियो है, जिसमें अविनाश लेटा है पलंग पर और ईशा उसके ऊपर गिर रही है और काट रही है यहां पर( गर्दन की ओर इशारा करते हुए) गले को काट रहा है.  

चाहत पांडे की मां पर भड़कीं ईशा की मां

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें चाहत पांडे उनकी मां और ईशा सिंह अपनी मां के साथ बैठी हुई हैं. इस दौरान चाहत की मां कहती हैं, '' शालीन जी के साथ वो गाड़ी की पूजा कर रही है, हजारों रीलें उनकी वायरल हो  रही हैं. बता रहें है कि आरती बहू रानी कर रही हैं कार की. इस बात को सुन ईशा की मां बुरी तरह से भड़क जाती हैं. इसपर ईशा की मां चाहत की मां को जवाब देती हैं और कहती हैं, '' दिमाग के पैदल लोग होते हैं ना जो, अपने को बढ़ाने के चक्कर में दूसरों को गंदा दिखाते हैं. जब आपके पास बेटी हो, तो दूसरे की बेटी को वो चीज मत बोलो ना. कब वक्त बदल जाए आप वो चीज नहीं जानते ना.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: कौन है Digvijay Rathee के एविक्शन का जिम्मेदार? सलमान ने Chum-Karan से पूछे तीखे सवाल

अविनाश संग चाहत नहीं करेंगी काम

बता दें कि घर में रहते हुए चाहत पांडे की मां ने उन्हें अविनाश मिश्रा और रजत दलाल से बातचीत न करने की सलाह दी है. उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि उनकी बेटी अविनाश के साथ कभी काम नहीं करेगी, भले ही उसे भारी रकम मिले.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement