Advertisement

Bigg Boss 18: Avinash-Karan के बीच जुबानी जंग जारी, राशन टास्क में फिर हुआ एक दूसरे का सामना

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के राशन टास्क के दौरान करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के बीच एक बार फिर से झगड़ा देखने को मिला है.

Latest News
Bigg Boss 18: Avinash-Karan के बीच जुबानी जंग जारी, राशन टास्क में फिर हुआ एक दूसरे का सामना

Avinash Mishra, Karan Veer Mehra

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में हर दूसरे दिन कुछ न कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है. दर्शकों को शो में काफी मजा आ रहा है. कंटेस्टेंट के बीच लगातार झगड़े भी देखने को मिल रहे हैं. वहीं, दर्शक शो में विवियन डीसेना (Vivian Dsena), करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और रजत दलाल (Rajat Dalal) को देखना काफी पसंद कर रहे हैं. हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें हर बार की तरह एक बार फिर से करण वीर और अविनाश एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. 

दरअसल, बिग बॉस में राशन टास्क की जिम्मेदार अविनाश और अरफीन को दी गई है. इक दौरान हर किसी भी कंटेस्टेंट को राशन तब मिलेगा, जब वह अपनी सबसे प्यारी चीज अविनाश या अरफीन के आगे त्याग करेंगे और अगर अरफीन-अविनाश खुश हुए तो वो उन्हें राशन देंगे. राशन टास्क में सबसे पहले शिल्पा शिरोडकर अपनी बेटी और अपने पति की तस्वीर का त्याग करती हैं और इसके बदले में वह करण वीर के लिए चिकन, विवियन के लिए कॉफी और बाकी खाने की चीजें अविनाश और अरफीन से मांगती हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: किचन में Chahat Pandey और घरवालों के बीच हुआ घमासान, सपोर्ट में उतरे Vivian ने दी Rajat Dalal को वॉर्निंग

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अविनाश-करण के बीच हुआ झगड़ा

हालांकि इस दौरान अविनाश साफ तौर पर शिल्पा को राशन देने से मना कर देता है. अविनाश का यह फैसला सुनकर करण वीर मेहरा गुस्सा हो जाते हैं और दोनों के बीच एक बार फिर से झगड़ा हो जाता है. अविनाश करण को चुप रहने के लिए कहते हैं, लेकिन करण उन्हें जवाब देते हैं और कहते हैं अबे बाप हूं अच्छे से बात कर, रायपुर याद आ रहा है. इसके बाद दोनों की बहस बाजी और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 की शूटिंग पर वापस लौटे Salman Khan, आते ही लगाई घरवालों की क्लास

करण ने किया कोई भी चीज देने से इनकार

इसके अलावा जियो सिनेमा पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें करण वीर जब राशन टास्क के लिए अविनाश और अरफीन के सामने खड़े होते हैं, तो वह कहते हैं कि भूखा रह लूंगा, चोरी करके खा लूंगा, लेकिन मैं अपने पैर का नाखून तक नहीं चढ़ाऊंगा, इस आदमी की इगो को संतुष्टि देने के लिए.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement