Advertisement

Bigg Boss 18 के घर से बेघर हुईं Alice Kaushik? जानें क्या है सच

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लेकर हाल ही में एक अपडेट सामने आया है. इस हफ्ते शो से कौन बाहर होने वाला है,तो इसका खुलाास हो गया है.

Latest News
Bigg Boss 18 के घर से बेघर हुईं Alice Kaushik? जानें क्या है सच

Alice Kaushik 

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra), दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee), चाहत पांडे (Chahat Pandey), विवियन डीसेना (Vivian Dsena), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), कशिश कपूर (Kashish Kapoor) और एलिस कौशिक (Alice Kaushik) जैसे कई मजबूत कंटेस्टेंट इस हफ्ते नॉमिनेट हुए हैं. वहीं, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हो गया है कि इस हफ्ते सलमान खान के घर से कौन बाहर होने वाला है. तो चलिए जानते हैं. 

टाइम्स नाउ नवभारत न्यूज और ट्विटर यूजर बिग बॉस तक के मुताबिक एलिस कौशिक ही सलमान खान के शो बाहर होने वाली हैं. ट्विटर यूजर ने पोस्ट कर लिखा- ऐलिस कौशिक को बिग बॉस 18 के घर से बाहर कर दिया है. हालांकि डीएनए इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: कौन है एलिस कौशिक का बॉयफ्रेंड? सलमान खान ने खोली थी जिसकी पोल

एलिस कौशिक के एलिमिनेट होने पर यूजर्स हुए खुश

एलिस कौशिक के घर से बेघर होने की खबर सुनने के बाद यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, '' वाह आखिरकार, अब मैं शांति से सो सकता हूं. मुझे उस लड़की से नफरत है, मुझे अभी भी वो शब्द याद हैं जो उसने करण वीर मेहरा की मौत के बारे में कहे थे. कोई भी ऐसा नहीं कहता, पता नहीं क्यों? आखिर में चलो भूल जाते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा-बिग बॉस ने उनके टॉप 2 में होने की भविष्यवाणी की थी. लोल. तीसरे यूजर ने लिखा- वह एक नॉमिनेशन भी नहीं बचा सकी और यह कहने की हिम्मत थी कि करण घर जा रहा है. एक और यूजर ने लिखा- एलिस का नॉमिनेशन तो ऐसा था जैसा कोई साइलेंट अलार्म, सबने बस, फाइनल सिग्नल दे दिया.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: मेकर्स ने वीकेंड का वार का बदला टाइम, अब सलमान इस दिन लगाएंगे घरवालों की क्लास

दिग्विजय संग हुई विवियन, अविनाश की बहस

बिग बॉस 18 के घर में हाल ही में दिग्विजय राठी टाइम गॉड बने हैं. उन्होंने इसके लिए ईशा सिंह, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और तेजेंदर बग्गा को मात दी है. हालांकि जब से वह घर के टाइम गॉड बने हैं उनकी विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा संग भिड़ंत हो रही है और दोनों ने घर में कोई भी काम करने से इनकार कर दिया. 

वीकेंड का वार में लगाई सलमान ने क्लास

वहीं, बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में दिखाया गया की वीकेंड के वार में सलमान खान घर के सभी सदस्यों की क्लास लगाते हैं. उन्होंने रजत दलाल जमकर सुनाया और शिल्पा शिरोडकर को, विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा को भी रियलिटी चेक दिया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement