Advertisement

इस दिन दिखाया जाएगा Bigg Boss 17 का आखिरी एपिसोड, सामने आई फिनाले की डेट

बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) के समाप्त होने और फिनाले की डेट सामने आ गई है. इसके साथ ही यह सीजन एक्सेंड नहीं किया जाएगा.

Latest News
इस दिन दिखाया जाएगा Bigg Boss 17 का आखिरी एपिसोड, सामने आई फिनाले की डेट

Bigg Boss 17

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) इन दिनों लगातार चर्चा में है. शो 15 अक्टूबर को शुरू हुआ था. वहीं, शो को 67 दिन बीत चुके हैं और इसमें कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो के दौरान दो शादीशुदा कपल भी नजर आए हैं. वहीं, शो को लेकर कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि यह फरवरी तक चलने वाले है. हालांकि ऐसा नहीं है. दरअसल, हाल ही में बिग बॉस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है और शो के फिनाले की भी डेट सामने आ गई है. 

दरअसल, बिग बॉस 16 की तरह सीजन 17 को एक्सटेंड नहीं किया जाएगा और यह सीजन जनवरी 2024 में समाप्त हो जाएगा. बिग बॉस तक के अनुसार बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होगा और शो अगले 15वें सप्ताह में समाप्त हो जाएगा. एक्स(ट्विटर) पर बिग बॉस तक ने लिखा- बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी 2024 को है. BB17 के लिए को एक्सटेंशन नहीं, फिनाले वीक 15 में हो रहा है. 5 सीजन के बाद पहली बार बीबी सीजन को एक सप्ताह भी नहीं बढ़ाया जाएगा और फिक्स्ड 15वें सप्ताह पर समाप्त होगा. 

ये भी पढ़ें- विक्की जैन ने उठाया अंकिता पर हाथ? अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी देख हुए शॉक्ड

लोगों ने किए कमेंट

इस जानकारी के बाद लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए नजर आए हैं. एक यूजर ने लिखा- बढ़िया ही है कौन ही देख रहा है शो. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सच हुआ तो मैं बहुत खुश होऊंगी. तीसरे यूजर ने लिखा- बीबी ओटीटी 2 देखने के बाद मैं इस सीजन को नहीं देख रहा हूं, लेकिन मेरे फैमिली के लोगों ने मुझे बताया कि यह बिग बॉस का सबसे खराब सीजन है. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- फाइनल तो हो जाएगा, लेकिन एक नाम हमेशा याद रहेगा, मुनव्वर फारुकी. 

ये भी पढ़ें- Elvish Yadav के साथ अब वैष्णो देवी में हुआ नया कांड, भीड़ से पिटते पिटते बचे यूट्यूबर

मुनव्वर पर आयशा ने लगाए आरोप, अब बने दोस्त

आपको बता दें कि हाल ही में खानजादी को शो से बाहर किया गया था, जिसके बाद उनके स्थान पर मुनव्वर फारुकी का पर्दाफाश करने वाली सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आयशा खान ने एंट्री ली थी. इसके साथ ही उन्होंने शो में पहुंच कर मुनव्वर पर कई आरोप भी लगाए थे. उन्होंने कहा था कि वे उनसे शादी करने का वादा करके आए थे. इसके साथ ही मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला संग रिलेशनशिप को लेकर कहा था कि वो नाटक कर रहे थे. हालांकि शो में आयशा की एंट्री के बाद दोनों वो मुनव्वर के साथ मस्ती करते हुए, बातें करते हुए और गार्डन एरिया में चिड़िया उड़ खेलते हुए नजर आई हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement