Advertisement

Vicky Jain का नया 'टॉक्सिक' कारनामा, खाना नहीं बनाया तो बीवी Ankita Lokhande को किया बेइज्जत

Bigg Boss 17: में Vicky Jain ने Ankita Lokhande को सबके सामने बुरा-भला सुना डाला और इसके बाद एक्ट्रेस फूट-फूट कर रो पड़ीं.

Latest News
Vicky Jain का नया 'टॉक्सिक' कारनामा, खाना नहीं बनाया तो बीवी Ankita Lokhande को किया बेइज्जत

Bigg Boss 17, Ankita Lokhande, Vicky Jain

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिएलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने अपने रिश्ते को गॉसिप बना कर रख दिया है. दोनों शो पर आए दिन लड़ते दिखाई दे जाते हैं. इस झगड़े में विक्की जैन हर बार कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं कि ट्रोलिंग के शिकार हो जाते हैं. विक्की को 'टॉक्सिक पति' का टैग पहले ही मिल चुका है लेकिन उन्होंने एक बार फिर से चौंकाने वाली हरकत कर डाली है. विक्की ने अपनी पत्नी को सबके सामने इसलिए बेइज्जत कर डाला क्योंकि 3 सालों में अंकिता ने उनके लिए कभी खाना नहीं बनाया.

विक्की जैन और अंकिता लोखंडे बिग बॉस में फिर से भिड़ गए. विक्की ने खानजादी से अपने लिए खाना बनाने के लिए कहा था, इस पर अंकिता अपने पति के लिए खाना बनाने आ गईं. विक्की को अंकिता की ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने अंकिता से अपने लिए खाना बनाने को मना कर दिया. अंकिता ने विक्की से कहा कि 'बीवी के हाथ का खाना पसंद नहीं है'. इस पर विक्की ने कहा 'तुम्हारे खाने में प्यार नहीं है'. विक्की ने अंकिता को ये ताना भी दिया का उन्होंने तीन सालों की शादी में कभी अपने हाथ से खाना बनाकर नहीं खिलाया. अपने पति की ऐसी बातें सुनकर अंकिता सबके सामने रो पड़ीं. इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया है. ये भी पढ़ें- Arun ने उड़ाया विक्की जैन के गंजेपन का मजाक, अंकिता लोखंड़े ने यूं किया पलटवार

विक्की और अंकिता का ये झगड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई लोगों को विक्की के गुस्सा दिलाने वाले कमेंट्स पसंद नहीं आए हैं और उन्हें एक बार फिर से टॉक्सिक पति का टैग दे दिया गया है. हालांकि, कई लोगों का ये भी मानना है कि अंकिता को बात बढ़ानी नहीं चाहिए थी. बता दें कि विक्की को वीकेंड का वार में सलमान खान पहले भी ऐसी हरकतों के लिए चेतावनी दे चुके हैं. बीते दिनों विक्की जैन की मां भी शो पर आई थीं और वो भी अपने टॉक्सिक बर्ताव के लिए बहुत ट्रोल हुई थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement