टीवी
Bigg Boss 17 से Tehelka Bhai यानी Sunny Arya को बेघर कर दिया गया है. इस फैसले के बाद पूरे मामले पर उनकी पत्नी दीपिका का रिएक्शन आया है.
डीएनए हिंदी: इन दिनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में एक बार फिर से नया बवाल खड़ा हो गया है. नए एपिसोड में दिखाया गया है कि यूट्यूबर तहलका भाई (Tehelka Bhai) यानी कंटेस्टेंट सनी आर्या (Sunny Arya) शो से आउट हो गए हैं. सनी को निकाले जाने की वजह अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ उनकी फिजिकल फाइट बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर ये खबरें वायरल होने के बाद सनी के सपोर्ट में उनकी पत्नी दीपिका आर्या (Deepika Arya) आगे आई हैं और उन्होंने अपने पति की तरफ से सफाई दी है. उन्होंने बताया है कि असल में हुआ क्या था.
दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो पति को बिग बॉस से निकाले जाने की वजह से काफी अपसेट दिख रही हैं. उन्होंने बिग बॉस पर नाराजगी भी जाहिर की है. दीपिका ने इस वीडियो में कहा कि 'मैंने सनी को बिग बॉस हाउस से एविक्ट किए जाने की न्यूज देखी. कहा जा रहा है कि उसने कुछ फिजिकल किया है. मैं बता दूं कि फिजिकल कुछ भी नहीं हुआ है. उसे भड़काया गया तो इसने सिर्फ शर्ट पकड़ी है. ऐसा नहीं है कि घर के अंदर ऐसी चीजों पर कोई रिएक्ट नहीं करता है'. दीपिका का कहना है कि अगर सनी को इस वजह से घर से निकाला गया है को बहुत गलत बात है. ये भी पढ़ें- लीक हो गया Bigg Boss 17 Winner का नाम? इन दो कंटेस्टेंट के बीच है तगड़ी जंग
Sunny Arya, aka Tehelka's wife Deepika, shares her first reaction on Tehelka being evicted from the Bigg Boss 17 house due to physical violence with Abhishek. pic.twitter.com/koZzUP37BZ
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) December 1, 2023
वीडियो में दीपिका ने ये भी बताया है कि उनके पति अपने दोस्त अरुण से कितना प्यार करते हैं और उनके लिए कुछ सुनना बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर भी इस एविक्शन को लेकर खूब बातें हो रही हैं. कई लोग अभिषेक के सपोर्ट में हैं और तहलका को निकाले जाने को सही ठहरा रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग बिग बॉस के इस फैसले से नाराज हो गए हैं. बीबी हाउस में भी सनी आर्या का एविक्शन जबरदस्त चर्चाओं में बना हुआ है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.