Advertisement

Bigg Boss 17 में Taarak Mehta के इस बड़े एक्टर की एंट्री, नाम जानकर TMKOC के मेकर्स को लगेगा झटका?

Bigg Boss 17 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट बढ़ती जा रही है. टीवी के कई सेलेब्स के साथ- साथ इस लिस्ट में Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के एक बड़े एक्टर का नाम भी सामने आया है.

Latest News
Bigg Boss 17 में Taarak Mehta के इस बड़े एक्टर की एंट्री, नाम जानकर TMKOC के मेकर्स को लगेगा झटका?

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सलमान खान (Salman Khan) के बिग बॉस 2 के धमाकेदार सीजन के बाद अब रिएलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है और लोग इस बार के कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने के लिए बेताब हैं. बीबी हाउस में इस बार आने वाले कंटेस्टेंट्स की एक लिस्ट लीक भी हो चुकी है, जिसमें टीवी से लेकर यूट्यूब तक कई बड़े सितारों के नाम शामिल थे. वहीं, अब इनमें एक और नाम जुड़ गया है और दिलचस्प बात ये है कि ये सेलेब्रिटी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के बड़े नामों में से एक है.

बिग बॉस में उन सेलेब्स को लिए जाने का ट्रेंड है, जिनके नाम के साथ कोई न कोई विवाद जुड़ा हो. इन दिनों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लेकर चल रही कॉन्ट्रोवर्सी टीवी की दुनिया के सबसे बड़े विवादों में से एक है. ऐसे में इस शो का एक एक्टर तो शो पर होना ही था. अगर आप अब भी नहीं समझ पाए तो बता दें कि TMKOC के जो एक्टर BB 17 में कंटेस्टेंट बनने वाले हैं वो और कोई नहीं बल्कि शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) हैं. शैलेश शो छोड़ चुके हैं लेकिन वो 'मेहता साहब' के किरदार से बहुत मशहूर हुए थे, उन्हें शो पर जेठालाल (Jethalaal) के परममित्र के तौर पर भी दिखाया गया था.

ये भी पढ़ें- 'Salman Khan से पंगा' लेने की सजा झेल रहे जुबैर, बोले 'मुझे कहीं का नहीं छोड़ा, कर चुका आत्महत्या की कोशिश'

शैलेश ने TMKOC के मेकर्स पर फीस रोक कर रखने को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे और उन पर केस भी ठोका था. ऐसे में अगर वो बिग बॉस के घर में आते हैं तो ये 'तारक मेहता' के मेकर्स के लिए बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि शैलेश शो पर भी अपनी आपबीती सुना सकते हैं और 'तारक मेहता' के मेकर्स की पोल खोल सकते हैं. हालांकि, शैलेश वाकई शो का हिस्सा बन रहे हैं या नहीं इस पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें- Big Boss 17 के कंटेस्टेंट की लिस्ट हुई लीक, Seema Haider इस खास शख्स के साथ लेंगी एंट्री?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement