Advertisement

Ankita Lokhande के पीठ पीछे पति Vicky Jain ने की गलत हरकत, Salman Khan ने खोली पोल

Bigg Boss 17 में वीकेंड का वार आने वाला है और इसकी पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें Salman Khan Ankita Lokhande के पति Vicky Jain की पोल खोलते दिख रहे हैं.

Latest News
Ankita Lokhande के पीठ पीछे पति Vicky Jain ने की गलत हरकत, Salman Khan ने खोली पोल

Bigg Boss 17, Salman Khan, Ankita Lokhande, Vicky Jain, बिग बॉस 17, सलमान खान, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिएलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में कई चर्चित सेलेब्रिटीज कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं. जिनमें सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग रखने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी हैं. अंकिता ने शो पर अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ एंट्री ली है. हालांकि, बिग बॉस हाउस में जाकर विक्की और अंकिता के रिश्ते बिगड़ने लगे हैं. अंकिता ने विक्की पर उन्हें अकेला कर देने का आरोप लगाया था. वहीं, अब वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान (Salman Khan) विक्की की पोल खोलते दिखाई देंगे. सलमान की बात सुनकर अंकिता रो पड़ेंगी. इस एपिसोड की पहली झलक सामने आ गई है.

बिग बॉस 17 के आने वाले वीकेंड का वार से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सलमान खान घरवालों से बात कर दिख रहे हैं. इस बीच सलमान जब अंकिता स बात करने आते हैं तो उनके पति विक्की जैन की पोल खोल देते हैं. वीडियो में सलमान कहते दिख रहे हैं कि 'अंकिता आप टीवी पर हमेशा लीड रोल करती दिखी हैं लेकिन यहां पर ईशा और विक्की के ड्रामा में दोस्त बनी क्यों दिख रही हैं. आप यहां पर अपनी शख्सियत खोने आई हैं'.

ये भी पढ़ें- संदीप सिकंद के बयान के बाद अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में उतरीं एकता कपूर, कही ये बात

सलमान कहते हैं कि 'आपने यहां पर अपने पति विक्की के साथ आने का फैसला किया और आपके यही पति, खानजादी से कहते हैं कि आपके साथ लडें'. इसके बाद सलमान, विक्की से कहते हैं कि 'प्यार दिया, मोहब्बत दी, पैसा दिया... ये सब कह रहे हैं, प्यार आप ही ने दिया?'. ये सुनकर विक्की नर्वस हो जाते हैं और कहते हैं कि 'मैं मजाक कर रहा था'. इस पर सलमान कहते हैं 'ये मजाक नहीं था'.

ये भी पढ़ें- Big Boss 17 में अंकिता लोखंडे को 'सिर दर्द' क्यों बताने लगे संदीप सिकंदे, बताई वजह

अंकिता के सामने जब उनके पति विक्की की पोल खुलती है तो एक्ट्रेस हैरान रह जाती हैं और फिर उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. सामने आए वीडियो में अंकिता आंसू पोंछती नजर आ रही हैं. बता दें कि इससे पहले अंकिता का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने पति से कहती दिखी थीं कि उन्हें विक्की से कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है, इस पर विक्की ने कहा था कि 'मैं हर वक्त तुम्हारे पीछे नहीं भाग सकता'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement