Advertisement

Bigg Boss 17 के प्रोमो से लीक हुई Salman Khan की फोटो, एकदम अलग लुक में दिखे होस्ट

Bigg Boss 17 के प्रोमो की पहली झलक सामने आई है. इसमें होस्ट Salman Khan अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
Bigg Boss 17 के प्रोमो से लीक हुई Salman Khan की फोटो, एकदम अलग लुक में दिखे होस्ट

Salman Khan, Bigg Boss 17: सलमान खान, बिग बॉस 17

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी 2 के धमाकेदार सीजन ने बाद सलमान खान (Salman Khan) अपने टीवी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की तैयारी में जुट गए हैं. बीते काफी दिनों से इस शो के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ रही है. इस लिस्ट में कई मशहूर टीवी एक्टर्स, यूट्यूबर्स के साथ सीमा हैदर, सचिन मीणा का नाम भी सामने आया है. हालांकि, हाल ही में सलमान ने इस शो के प्रोमो (Bigg Boss 17 Promo) की शूटिंग शुरू कर दी है. इस प्रोमो से सलमान का पहला लुक सामने आया है, जिसमें शो के होस्ट एकदम अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं.

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर बिजी हैं. इस बीच उन्होंने 'बिग बॉस 17' की तैयारी भी शुरू कर दी है. उन्होंने इस शो का प्रोमो शूट कर लिया है. हाल ही में इस शो के प्रोमो के दौरान एक तस्वीर लीक हो गई है जो बिग बॉस के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर में सलमान खान अलग ही लुक में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने नारंगी रंग का कुर्ता पहने ऊपर से हाफ जैकेट डाले नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस लुक को एक गोल्डन टोपी के साथ कंप्लीट किया है. इस टोपी में एक गोल्डन फेदर भी लगा हुआ है. यहां देखें वायरल हो रहा सलमान खान का ये लुक-

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 में Taarak Mehta के इस बड़े एक्टर की एंट्री, नाम जानकर TMKOC के मेकर्स को लगेगा झटका?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार बिग बॉस हाउस में कुछ दिलचस्प देखने को मिलने वाला है क्योंकि इस बार की थीम 'कपल्स वर्सेस सिंगल' होने वाली है. बताया जा रहा है कि ये शो अक्टूबर महीने में ऑन एयर कर दिया जाएगा. शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अंकिता लोखंडे- विक्की जैन जैसे कपल्स नजर आ सकते हैं. इसके अलावा इस बार भी कंवर, अनुराग डोभाल और हर्ष बेनीवाल जैसे कंटेस्टेंट्स भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 17 में जाकर 'सिस्टम' हिला डालेंगे एल्विश यादव? व्लॉग में कही ऐसी बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement