टीवी
Munawar Faruqui की गर्लफ्रेंड Ayesha Khan ने सबके सामने जो सच्चाई बताई उसके बाद कंटेस्टेंट संभल नहीं पा रहे हैं. हाल ही में रोते हुए अपना दुख बयां करते दिखाई दिए.
डीएनए हिंदी: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में आए दिन कोई न कोई विवाद देखने को मिल जाता है. हाल ही में शो के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में गिने जा रहे मुनव्वर फारुखी (Munawar Faruqui) फंस गए हैं. हाल ही में सामने आए एक विवाद ने मुनव्वर की इमेज की धज्जियां उड़ा दी हैं. उन पर गर्लफ्रेंड को चीट करने का आरोप लग रहा था लेकिन अब शो पर गर्लफ्रेंड आएशा खान (Ayesha Khan) ने आकर सबके सामने मुनव्वर का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया है. मुनव्वर को सबके सामने अपनी गलती कबूलनी पड़ी और अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो इस वाकये के बाद फूट-फूट कर रो रहे हैं.
मुनव्वर फारुखी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बिग बॉस हाउस में फूट-फूट कर रोते दिखाई दे रहे हैं. उन्हें घरवाले सपोर्ट करते दिख रहे हैं और चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं. रोते हुए मुनव्वर कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने आएशा को पहले ही बता दिया था किसी और लड़की से बात कर रहे हैं लेकिन आएशा सबके सामने झूठ बोल रही हैं. मुनव्वर का कहना है कि 'मैं फेक नहीं हूं'. ये कहकर रिएलीटी टीवी स्टार घर से बाहर निकलने की बात कर रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा मुनव्वर का ये वीडियो- ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'पति के दिमाग पर नाचने वाली'..अंकिता संग लड़ाई में ऐश्वर्या ने मारा ताना
Promo #BiggBoss17 #MunawarFaruqui crying, Ayesha Khan ke ilzaamu me ghirr pic.twitter.com/dXIvvlSJeC
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 18, 2023
बता दें कि हाल ही में बिग बॉस के मेकर्स ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड आएशा को घर में एंट्री दी थी. ये एंट्री कुछ मिनट्स के लिए ही थी लेकिन इसकी वजह से मुनव्वर का पूरा गेम हिल गया. आएशा ने कैमरे के सामने मुनव्वर पर आरोप लगाया कि वो दो लड़कियों को बेवकूफ बना रहे थे और उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को चीट किया है. मुनव्वर उस वक्त आएशा के सामने कुछ नहीं बोल पाए. बता दें कि आएशा ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा ही खुलासा किया था.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.