Advertisement

Ankita Lokhande ने छुए पति Vicky Jain के पैर, वीडियो देखकर फिर भड़के लोग

Ankita Lokhande ने बिग बॉस हाउस में पति Vicky Jain के साथ Karwa Chauth मनाया है. इस दौरान एक वीडियो सामने आया है, जो फैंस के गुस्से का सबब बन गया है.

Latest News
Ankita Lokhande ने छुए पति Vicky Jain के पैर, वीडियो देखकर फिर भड़के लोग

Ankita Lokhande, Vicky Jain Karwa Chauth Trolled

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिएलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन (Bigg Boss 17) में इन दिनों विक्की जैन (Vicky Jain) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स बने हुए हैं. अंकिता के पति विक्की अपने बर्ताव की वजह से 'टॉक्सिक पति' का टाइटल पा चुके हैं. वहीं, अब ये दोनों ही ट्रोल्स के निशाने पर फिर से आ गए हैं. बिग बॉस के दर्शक तब भड़क गए जब अंकिता लोखंडे ने बीबी हाउस में करवा चौथ मनाया. इस सीजन के कॉन्ट्रोवर्शियल कपल बन चुके विक्की और अंकिता का करवा चौथ वीडियो (Vicky Ankita Karwa Chauth Video) सामने आया है और कई लोगों को लग रहा है कि विक्की ने इस बार भी दिखा दिया है कि वो अंकिता की कतई परवाह नहीं करते हैं.

दरअसल, इस साल अंकिता अपने पति के साथ बिग बॉस के घर में आई हैं. उन्होंने इस बार करवा चौथ का त्योहार भी बीबी हाउस में ही मनाने का फैसला किया है. 1 नवंबर को दिन भर भूखी प्यासी रह कर अंकिता ने विक्की की लंबी उम्र की कामना की. बिग बॉस ने इस कपल का रोमांटिक करवा चौथ कैमरे में कैद कर लिया है और इसका एक वीडियो हाल ही में सामने आया है. इस वीडियो में अंकिता लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहने दिख रही हैं और विक्की ने ऑफ व्हाइट रंग का थ्री- पीस सूट पहना हुआ है. अंकिता चांद को देखकर विक्की के हाथ से पानी पीती हैं और फिर पति के पैर छूती हैं. विक्की भी अंकिता के सिर पर किस करते नजर आते हैं. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: Ankita Lokhande ने पति के खराब बर्ताव पर दिया ऐसा जवाब, देखते रह गए Vicky Jain

इस वीडियो को शेयर करते हुए विक्की और अंकिता के इंस्टा पर लिखा हया है कि 'प्यार, इज्जत और सपोर्ट आपको किसी भी मुश्किलों से निकालने का दम रखता है. करवा चौथ पर 'अपूर्णताएं पूर्ण हैं' को नई मानसिकता बनने दें'. इस कैप्शन पर कई लोग भड़क गए हैं और पोस्ट पर कमेंट करते हुए अंकिता और विक्की को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'ईमानदारी से कहूं तो विक्की इन सबके लायक नहीं है'. एक अन्य ने लिखा- 'इज्जत? इस रिश्ते में अंकिता के लिए इज्जत कहां दिखती है'.

ये भी पढ़ें- Ankita Lokhande ने सुनाई सुशांत संग ब्रेकअप की दर्दनाक कहानी, बताया उस रात क्या हुआ था

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement