Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत संग इस लड़की को देखकर जल गई थीं Ankita Lokhande, रिश्ते में की थी ये बड़ी गलती

Ankita Lokhande ने एक बार फिर से Sushant Singh Rajput को लेकर बात की है और बताया है कि वो पहले से कितनी बदल गई हैं.

Latest News
सुशांत सिंह राजपूत संग इस लड़की को देखकर जल गई थीं Ankita Lokhande, रिश्ते में की थी ये बड़ी गलती

Ankita Lokhande Sushant Singh Rajput अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जा रहीं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. शो पर सबसे ज्यादा एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ उछाली गई है. खुद अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ अपने टूटे हुए रिश्ते को लेकर बार-बार बात की है. हाल ही में BB 17 में अंकिता एक बार फिर से अपने रिश्ते को लेकर बात की है. एक्ट्रेस ने इस बार एक लड़की के बारे में बताया, जिसके साथ सुशांत की नजदीकियां देखकर उन्हें जलन हो गई थी.

अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस 17 में हाल ही में ईशा मालवीय के साथ बातचीत करके हुए सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र छेड़ा है. उन्होंने सेलेब्रिटी डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' में अपने सफर क लेकर बात की. अंकिता ने कहा कि 'मैं टॉप 5 में आकर भी बिल्कुल भी फोकस नहीं करती थी. मैं सुशांत के साथ घूमने ची थी. सुशांत टॉप 2 में था. मैं उससे कहती थी तू हार जा ना, तू जीत गया तो बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी. उसके पहला 30 मिल गया था तो मुझे वाकई प्रॉब्लम हो गई थी'. ये भी पढ़ें- Ankita-Vicky के झगड़ों से डरी Ekta Kapoor, दोनों के लिए स्पेशल मैसेज भेज दी ये सलाह

सुशांत की डांस पार्टनर के बारे में बताते हुए अंकिता कहती हैं कि 'वो बहुत अच्छी डांसर थी, उसकी गोद में चढ़ गई थी वो. मैं बहुत पजेसिव टाइप की हूं. मैंने बहुत गुस्सा किया था'. रिलेशनशिप में की गई गलतियों को मानते हुए अंकिता कहती हैं कि 'मैं बहुत पजेसिव थी पहले अब थोड़ी ठीक हो गई हूं. पहले मैंने उसको (सुशांत को) इतना गुस्सा किया, छोटी-छोटी बातों पर मैं गुस्सा हो जाती थी. अब ऐसा नहीं करती हूं'. बिग बॉस में सुशांत के बारे में बात करते अंकिता एक बार फिर से ट्रोल हो रही हैं. कई लोगों ने इल्जाम लगाया है कि अंकिता लाइमलाइट के लिए ऐसा कर रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement