टीवी
Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट Sumbul Touqeer Khan के पिता ने Tina Dutta को कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग उन पर नाराज होते दिख रहे हैं.
डीएनए हिंदी: सेलेब्रिटी रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 16 (Bigg Boss 16) में एक से बढ़कर एक मशहूर सेलेब्स बतौर कंटेंस्टेंट नजर रहे हैं. वहीं, इन कंटेस्टेंट्स के झगड़े और कारनामे ऐसे चौंकाने वाले होते हैं कि हर किसी के लिए यकीन करना मुश्किल हो जाता है. इन दिनों शो पर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को लेकर टीना दत्ता (Tina Dutta) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के बीच जबरदस्त विवाद चल रहा है. इस बीच सुंबुल के पिता (Sumbul Father) भी बीच में कूद गए हैं और उन्होंने सबके सामने टीना को गालियां दे डाली हैं. इसके लिए सुंबुल के पिता को सोशल मीडिया पर बैशिंग के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की फटकार भी सुननी पड़ रही है.
दरअसल, सुंबुल शो पर कई बार शालीन भनोट के करीब आने की कोशिश करती दिखाई दे जाती हैं, जिसके लिए उन्हें टीना कई बार ताने मारती दिखाई दी हैं. वहीं, शो पर इस मामले को और भी ज्यादा हाइलाइट करने के लिए बिग बॉस के मेकर्स सुंबुल के पिता को भी ले आए. शो पर कनफेशन हाउस में बुलाकर सुंबुल की उनके पिता से बात करवाई गई और इस दौरान सुंबुल के पिता ने टीना पर हमला बोल दिया. उन्होंने बेटी को शालीन और टीना से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि 'टीना के मुंह पर लात मारना'. यही नहीं, बताया जा रहा है कि सुंबुल के पिता ने टीना को गालियां भी दी हैं.
#SumbulTouqeerKhan's father gave a massage to her.#BiggBoss16 • #BB16 pic.twitter.com/1rkJfupdyN
— ☘︎ (@qualiteatweetz) November 21, 2022
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16 से कटा Gautam Vig का पत्ता, क्या अब अकेली पड़ जाएंगी Soundarya Sharma?
इसके बाद टीना की मां का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो कहती दिख रही हैं कि बेटी के बारे में ऐसी बातें सुनकर वो बेहद दुखी हैं. वहीं, इस हरकत की वजह से सुंबुल के साथ-साथ उनके पिता को भी सोशल मीडिया पर नाराजगी झेलनी पड़ रही है. कई लोगों ने सुंबुल के पिता की इस बात पर नाराजगी जाहिर की है. कई सेलेब्रिटीज ने भी सुंबुल के पिता की क्लास लगाई है. एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सुंबुल के पिता के कमेंट को गलत बताया है और कहा है कि उन्हें ये सोचना चाहिए था कि टीना भी किसी की बेटी है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss: आधी रात Soundarya Sharma के साथ बाथरूम जाने पर Gautam Vig ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरे पीछे...
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.