Advertisement

Sajid Khan ने मुझे गुप्तांग दिखाकर बोला इसकी रेटिंग करो... Sherlyn Chopra ने किए ऐसे चौंकाने वाले खुलासे

Sajid Khan इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में एक्ट्रेस Sherlyn Chopra ने फिल्ममेकर पर कुछ घिनौना आरोप लगाए हैं.

Latest News
Sajid Khan ने मुझे गुप्तांग दिखाकर बोला इसकी रेटिंग करो... Sherlyn Chopra ने किए ऐसे चौंकाने वाले खुलासे

Sherlyn Chopra Sajid Khan शर्लिन चोपड़ा साजिद खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में इन दिनों एक कंटेस्टेंट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल है. वो कोई और नहीं बल्कि फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) हैं. जबसे साजिद खान बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट बनकर आए हैं तब से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि साजिद पिछले कुछ सालों में #MeToo के तहत कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं. फिल्ममेकर पर कई एक्ट्रेस और मॉडलों ने घिनौना आरोप लगाए हैं. उन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra). शर्लिन ने हाल ही में ट्वीट कर साजिद पर बड़े आरोप लगाए हैं जिन्हें जानकर लोग हैरान रह गए हैं.

Sherlyn Chopra

शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'उन्होंने अपना गुप्तांग मुझे दिखाया था और मुझसे इसे 0 से 10 के पैमाने पर रेट करने के लिए कहा था. मैं बिग बॉस के घर में एंट्री करना चाहती हूं और उन्हें रेटिंग देना चाहती हूं. आइए देखें कि एक सर्वाइवर अपने मोलेस्टर के साथ कैसा व्यवहार करती है. कृपया एक स्टैंड लें! @beingsalmankhan' 

ये भी पढ़ें: Sajid Khan ने पार्टी में दिखाया था प्राइवेट पार्ट, लड़कियों को भेजी Nude Photos? चौंका देंगे फिल्ममेकर के ये कांड

बता दें कि साजिद खान पिछले कुछ सालों में #MeToo के तहत कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं. उनसे कई एक्ट्रेस पीड़ित हैं जिनमें से एक हैं शर्लिन चोपड़ा थीं. शर्लिन ने भी निर्माता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. कहा जाता है कि साल 2005 में शर्लिन चोपड़ा के सामने साजिद ने अपना गुप्तांग निकाल लिया था.

साजिद को शो में देखकर भड़के लोग

सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) और जानी मानी पत्रकार जेनिस सीकेरा (Janice Sequeira) ने कई ट्वीट्स कर साजिद को इतना बड़ा मंच देने पर नाराजगी जाहिर की थी. इसके अलावा और भी कई सेलेब्स ने साजिद के खिलाफ आवाज उठाई है. सोशल मीडिया पर लगातार साजिद को शो से बाहर निकालने की मांग की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Sajid Khan को शो में देख भड़कीं Swati Maliwal, अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर बोलीं- जल्द करें बाह

स्वाति मालीवाल ने की फिल्ममेकर को शो से बाहर निकालने की मांग

स्वाति मालीवाल साजिद खान को बिग बॉस का मंच मिलने पर बेहद नाराज हैं. इतना ही नहीं, इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) को पत्र भी लिखा है. अपने पत्र में उन्होंने फिल्ममेकर को बिग बॉस हाउस से बाहर निकालने की मांग की है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement