Advertisement

Bigg Boss 16: Soundarya Sharma के नहाते वक्त बाथरूम में घुस गए Shalin Bhanot, चौंक कर एक्ट्रेस ने पूछा- तुमने देखा...

Bigg Boss 16: एक एपिसोड में Soundarya Sharma और Shalin Bhanot के कारण बिग बॉस हाउज में कुछ ऐसा हो गया जिससे दोनों ही चर्चा में आ गए.

Latest News
Bigg Boss 16: Soundarya Sharma के नहाते वक्त बाथरूम में घुस गए Shalin Bhanot, चौंक कर एक्ट्रेस ने पूछा- तुमने देखा...

 Soundarya Sharma and Shalin Bhanot (सौंदर्या शर्मा-शालीन भनोट)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में हर हफ्ते रिश्ते हो या गेम नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं पर हाल के एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला है जिससे सभी हैरान रह गए हैं. पिछले एपिसोड में, सौंदर्या शर्मा और शालिन भनोट (Shalin Bhanot) के बीच ऐसा हुआ जो दोनों के लिए ही काफी अजीब था. दरअसल हुआ यूं कि सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) जब वॉशरूम में नहा रही थीं तब उन्हें पता नहीं चला कि वह दरवाजा बंद करना भूल गई हैं. शालिन भी उस दौरान नहाना चाहते थे तो वो उसी वॉशरूम में धुस गए जिसमें सौंदर्या मौजूद थीं. जानें क्या हुआ आगे.

हाल के एपिसोड में सौंदर्या शर्मा और शालिन भनोट के बीच काफी अजीब सी चीज हुई. जब सौंदर्या शर्मा बाथरूम में नहा रही थी तो वो उसे बंद करना भूल गईं. इतने में ही शालीन भी गलती से उसी बाथरूम में घुस गए पर सौंदर्या ने उन्हें चेतावनी दी तो शालीन ने दरवाजा थोड़ा सा ही खोला.

सौंदर्या ने पूछा कि वहां कौन था. जब उसे पता चला कि वह शालिन है, तो सौंदर्या ने शालीन से पूछा कि क्या उसने कुछ देखा. तो शालीन ने बिना देर किए बताया उसने कुछ नहीं देखा और शालीन से माफी भी मांगी. उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि ये पूरी तरह से अनजाने में किया गया था.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16: Abdu Rozik से शालीन भनोट ने पूछ डाला 'पर्सनल सवाल', भड़के यूजर्स बोले- कुछ तो शर्म करो

इसके बाद वॉशरूम के पास अपना मेकअप कर रही टीना को शालिन ने जो कुछ हुआ उसके बारे में बताया. बाद में, वहां मौजूद शिव ठाकरे ने शालीन से कहा कि उसने 'सॉरी' क्यों कहा, यह सौंदर्या की भी गलती थी क्योंकि उसने दरवाजा अंदर से बंद नहीं किया था.

हालांकि शिव ने सौंदर्या को इस बारे में चिढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ा. उन्होंने उससे 'कुंडी' वाले ममला के बारे में पूछा तो सौंदर्या मुस्कुराईं पर इस घटना के बारे में ज्यादा किसी ने कुछ नहीं कहा.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss से बाहर हो जाएंगे MC Stan! 2 करोड़ देने का लिया फैसला

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement