Advertisement

Archana Gautam ने Bigg Boss पर लगाया चोरी का इलजाम, रोते हुए बोलीं- आज में तुम्हारे शो का...

Archana Gautam ने बिग बॉस पर उनके कपड़े चुराने का आरोप लगा दिया है. इतना ही नहीं, अर्चना रोते हुए शो के मेकर्स को धमकी तक दे देती हैं.

Archana Gautam ने Bigg Boss पर लगाया चोरी का इलजाम, रोते हुए बोलीं- आज में तुम्हारे शो का...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss) में जैसे-जैसे हफ्ते बीत रहे हैं, मेकर्स शो में लगातार और मसाला डालने की कोशिश में लगे हुए हैं. इससे व्यूअर्स को भी हर दिन नया ट्विस्ट देखने के मिल रहा है. रोमांस, ब्रेकअप और झगड़े होने के बाद घर के अंदर अब एक नया मुद्दा उठने लगा है. एक ऐसा मुद्दा जिसने शो के मेकर्स पर ही सवाल उठा दिए हैं. वहीं, हैरानी की बात ये है कि इस बार इन सवालों का शोर घर के बाहर से नहीं बल्कि अंदर से आ रहा है. आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में-

हाल ही में बिग बॉस के घर में कोर्ट रूम ड्रामा टास्क किया गया. इस टास्क के दौरान गौतम विज (Gautam Vig) और सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हुई. अब जैसे ही ये टास्क खत्म हुआ, इसे लेकर सौंदर्या शर्मा ने बिग बॉस पर पक्षपाती होने का इल्जाम लगा दिया. इसके अलावा शालीन भनोट (Shalin Bhanot) तो पहले दिन से घर के अंदर चिकन-चिकन करते नजर आ ही आ रहे हैं. अभी ये दोनों मुद्दे खत्म हुए भी नहीं थे कि इस बार बक-बक मशीन यानी अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने बिग बॉस पर निशाना साधा है. 

यह भी पढ़ें- Urfi Javed के सपोर्ट में उतरीं Sofia Hayat, कहा- Nudity शेमफुल नहीं...

अर्चना गौतम ने लगाया बिग बॉस पर चोरी का इलजाम
बता दें कि अर्चना गौतम ने बिग बॉस पर उनके कपड़े चुराने का आरोप लगा दिया है. हुआ यूं कि अर्चना गौतम स्टोर रूम में अपने बैग ढूंढने गई थीं. हालांकि, यहां उन्हें कोई बैग नहीं मिला. फिर क्या था, अर्चना का गुस्सा तो मानो सातवें आसमान पर चढ़ गया. वो पूरे घर में शोर मचाती हुईं घूमती हैं कि बिग बॉस की टीम ने उनके कपड़े चोरी कर लिए. इतना ही नहीं, अर्चना रोते हुए शो के मेकर्स को धमकी तक दे देती हैं. वे कहती हैं, 'मेरे पास चार बैग थे. वह चारों मेरी वैनिटी से गायब हो गए हैं. मुझे कोई टेंशन नहीं है लेकिन आज में तुम्हारे शो का छीछालादर करूंगी.'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

अर्चना का गुस्सा यहीं शांत नहीं होता, बिग बॉस से अपना बदला लेने के लिए वे विकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट यानी सलमान खान (Salman Khan) के सामने जोकर बनकर आती हैं. अब ये सब देखने के बाद दबंग खान कैसे चुप रह जाते? अर्चना की इस हरकत पर सलमान खान ताना कसते हुए कहते हैं, 'पता नहीं आप किन लोगों के साथ उठती-बैठती हैं जो कि आपके कपड़े चुरा लेते हैं. हम उन लोगों में से नहीं हैं.' 

यह भी पढ़ें- परफॉर्मेंस के बीच अक्षरा सिंह पर फेंके गए पत्थर, एक्ट्रेस ने किया ये काम...  

यानी कुल मिलाकर इस बार भी विकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाले है. सलमान खान के इस ताने को सुनने के बाद अर्चना का क्या रिएक्शन होगा, ये भी देखने लायक होगा.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement