Advertisement

Bigg Boss 16 Promo: इस बार खुद खेलेंगे बिग बॉस! Salman Khan शो में लगाएंगे नया तड़का

Bigg Boss 16 जल्द ही शुरू होने वाला है. हाल ही में Salman Khan ने शो को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. शो को पहला प्रोमो सामने आया है जो काफी जबरदस्त है.

Latest News
Bigg Boss 16 Promo: इस बार खुद खेलेंगे बिग बॉस! Salman Khan शो में लगाएंगे नया तड़का

Bigg Boss 16 Salman Khan बिग बॉस 16 सलमान खान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss 16) का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है. इस बार शो का 16वां सीजन आने वाला है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आए दिन शो को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है. आखिरकार फैंस को लंबे इंतजार के बाद शो से जुड़ी बड़ी अपडेट मिली है. हाल ही में शो का पहला प्रोमो रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस 47 सेकेंड के प्रोमो वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर लगता है इस बार शो में काफी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. 

बिग बॉस के 16वें सीजन को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. ऐसे में शो का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. शो का पहला प्रोमो वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सलमान खान हमेशा की तरह धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. वीडियो में सलमान खान को 'इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे' कहते हुए सुना जा सकता है. प्रोमो को कलर्स के पेज पर शेयर किया गया जिसके कैप्शन में लिखा, 'इन 15 सालों में सबने खेला अपना अपना गेम, लेकिन अब बारी है बिग बॉस के खेलने की. देखे बिग बॉस 16 जल्दी ही, सिर्फ कलर्स पर.'

सलमान खान इस वीडियो में कहते हैं, '15 साल से बिग बॉस ने सबका गेम देखा. इस बार बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे. सुबह होगी पर आसमान में चांद दिखेगा. ग्रेवेटी उड़ेगी हवा में और घोड़ा चलेगा सीधी चाल. परछाई भी छोड़ेगी साथ, खेलेगी अपना खेल, क्योंकि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे.' 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16: टीवी पर कब आएगा Salman Khan का शो? इस बार किया गया ये बड़ा बदलाव

बता दें कि इस बार बिग बॉस के घर में aquatic थीम देखने को मिलेगी. इस बार कयास लगाए जा रहे थे कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, आमिर खान के भाई फैसल खान, ट्विंकल कपूर, शिविन नारंग, विवियन डीसेना, अर्जुन बिजलानी और फरमानी नाज शो का हिस्सा होंगे. हालांकि अभी ये लिस्ट फाइनल नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट की लिस्ट हुई लीक? जानें कब से शुरू होगा Salman Khan का शो

बीते दिनों ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 'बिग बॉस 16' के होस्ट कोई और एक्टर हो सकते हैं लेकिन अब दावे किए जा रहे हैं कि नया सीजन भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे. इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि नया सीजन अब तक के सभी सीजन से अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा. बिग बॉस का नया सीजन अक्टूबर से शुरू होगा. इस बार कंटेस्टेंट्स की एंट्री को लेकर भी खास तैयारियां की जा रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement