Advertisement

Bigg Boss 16: Hasbullah Magomedov नहीं बनेंगे शो का हिस्सा, Diwali के बाद इन कंटेस्टेंट्स की होगी बीबी हाउस में एंट्री!

शो के मेकर्स लगातार कोशिश में थे कि किसी तरह हसबुल्ला को Bigg Boss 16 का हिस्सा बना दिए जाए. हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती है उनका हिंदी भाषा ना बोल पाना.

Bigg Boss 16: Hasbullah Magomedov नहीं बनेंगे शो का हिस्सा, Diwali के बाद इन कंटेस्टेंट्स की होगी बीबी हाउस में एंट्री!
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के घर में तजाकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) हर किसी के फेवरेट बने हुए हैं. शो के पहले दिन से ही अब्दु अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत रहे हैं. घर के बाहर से तो अब्दु को प्यार मिल ही रहा है, इसके अलावा बिग बॉस के बाकी सारे कंटेस्टेंट्स भी उन्हें खूब पसंद करते हैं. हालांकि, इन दिनों एक ऐसी खबर भी सामने आई जिसे लेकर अब्दु रोजिक के फैंस जरा परेशान नजर आए. खबरें थीं कि बीबी हाउस में जल्द ही दुनिया के सबसे छोटे सिंगर के दुश्मन हसबुल्ला मगोमेदोव (Hasbulla Magomedov) की एंट्री होने वाली है. 

कहा जा रहा था कि हसबुल्ला बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर बिग बॉस में नजर आने वाले हैं. शो के मेकर्स लगातार कोशिश में थे कि किसी तरह हसबुल्ला को बिग बॉस का हिस्सा बना दिए जाए. हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती है हसबुल्ला का हिंदी भाषा ना बोल पाना. ऐसे में इनके आने में अभी कुछ वक्त लग सकता है. 

यह भी पढ़ें- 'सीता' का मॉडर्न लुक फैंस को नहीं आया रास, बोल्ड फोटो पर हुईं ट्रोल

Sreejita De की होगी वापसी?
इस बीच अब एक और खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली (Diwali 2022) के अगले हफ्ते श्रीजिता डे (Sreejita De) बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर बीबी हाउस में वापस आ सकती हैं. चैनल का मानना है कि एक्ट्रेस को शो को समझने का मौका नहीं मिला और वे जनता के बीच ठीक तरह से अपनी पहचान नहीं बना पाईं. यही वजह है कि टीवी एक्ट्रेस को एक बार फिर शो में वापस बुलाने का मौका दिया जा सकता है. 

इन सब के अलावा खबरें तो ये भी हैं कि रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) की भी बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बिग बॉस में एंट्री हो सकती है. रिद्धिमा बीते साल 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आई थीं. हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चल पाएगा. 

यह भी पढ़ें- देश छोड़ने की फिराक में थीं जैकलीन फर्नांडिस, गवाहों को पहुंचा सकती हैं नुकसान: ED का खुलासा 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement