Advertisement

Bigg Boss: Sajid Khan के प्यार में पड़ीं Archana Gautam? Abdu Rozik ने निमृत को बोल डाला I Love You- Video

Bigg Boss के नए प्रोमो वीडियो में Ankit Gupta से लेकर Shalin Bhanot तक, सारे लड़के अपने दिल का हाल बताने के लिए बेकरार दिखाई दे रहे हैं.

Bigg Boss: Sajid Khan के प्यार में पड़ीं Archana Gautam? Abdu Rozik ने निमृत को बोल डाला I Love You- Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss 16) अब आए दिन व्यूअर्स को एंटरटेनमेंट का डबल डोज दे रहा है. जैसे-जैसे हफ्ते बीत रहे हैं, एक-एक कर कंटेस्टेंट्स का असली गेम लोगों के सामने आने लगा है. इन सब के बीच अब कलर्स टीवी ने बिग बॉस का नया प्रोमो जारी किया है जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को चार गुना बढ़ा दिया है. प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैंस अब बेसबरी से अगले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं. 

हॉस्टल में बदलेगा Bigg Boss का घर
दरअसल, अब जल्द ही बिग बॉस हाउस गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल में बदलने वाला है. इस दौरान घर का एक-एक कंटेस्टेंट खुलेआम अपने प्यार का इजहार करता नजर आएगा. इतना ही नहीं, इस बार शो में सबसे लाड़ले अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) भी निमृत से अपनी दिल की बात कहने से पीछे नहीं रहेंगे. आने वाले एपिसोड में अब्दु भी ब्वॉयज हॉस्टल के शरारती लड़के बनाकर सबसे सामने निमृत से अपने दिल की बात बोल ही देंगे.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: नॉमिनेट होने पर सामने आया Abdu Rozik का असली चेहरा? लोगों ने बता डाला 'चुगलखोर आंटी'-Video

यहां देखें Bigg Boss 16 का नया प्रोमो वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

है ना मजेदार? वीडियो देखने के बाद साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाला एपिसोड कितना फनी और एंटरटेनिंग होने वाला है. अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) से लेकर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) तक, सारे लड़के अपने दिल का हाल बताने के लिए बेकरार दिखाई दे रहे हैं. इन सब के बीच जो सबसे ज्यादा परेशान है वो हैं साजिद खान (Sajid Khan). 

यह भी पढ़ें- Karan Johar की कमेंट बाजी पर भड़कीं Shilpa Shinde, Video जारी कर बोलीं- हम टॉयलेट भी नहीं जा पाते

Sajid Khan के पीछे पड़ीं Archana Gautam
एक तरफ जहां अब्दू रोजिक बार-बार सिक्योरिटी गार्ड साजिद खान से निमृत को कॉल करने की रिक्वेस्ट करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं, अर्चना गौतम (Archana Gautam) भी गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन बनकर सिक्योरिटी गार्ड बने साजिद खान के पीछे-पीछे डोलती नजर आ रही हैं. 

 

 

इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियां भी खूब मौज लेती दिखाई दे रही हैं. प्रियंका बार-बार अंकित से अपने प्यार का इजार करने ब्वॉयज हॉस्टल पहुंच जाती हैं तो शालीन और टीना भी हाथों में हाथ डालकर झूमते दिखाई दे रहे हैं. कुल मिलाकर घर का ये नया टास्क बहुत ही मजेदार होने वाला है. हालांकि, इस टास्क के पीछे बिग बॉस का क्या मकसद है, ये तो पूरा एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा.

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement