Advertisement

Bigg Boss 16 First Eviction: Salman Khan के शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट? नाम जान रह जाएंगे हैरान

इस हफ्ते टीना दत्ता (Tina Datta), गोरी नागौरी, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और श्रीजिता डे (Sreejita De) घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं.

Bigg Boss 16 First Eviction: Salman Khan के शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट? नाम जान रह जाएंगे हैरान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस (Bigg Boss) सीजन 16 अब दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज दे रहा है. घर में आए दिन विवाद बढ़ता जा रहा है तो वहीं, कहीं किसी दिल में प्यार के फूल खिल रहे हैं. इन सब के बीच आज इस सीजन का पहला एविक्शन होने वाला है. यानी आज एक कंटेस्टेंट घर से बाहर हो जाएगा. पिछले शुक्रवार को शो के होस्ट और एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने ऐलान किया था कि कोई भी घर से बेघर नहीं होगा लेकिन अब शो को शुरू हुए दो हफ्ते हो चुके हैं. यानी अब एलिमिनेशन की घड़ी आ गई है.

बता दें कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से नॉमिनेट होने के लिए 5 सदस्यों का नाम सामने आया था. इनमें टीना दत्ता (Tina Datta), गोरी नागौरी (Gori Nagori), एमसी स्टैन (MC Stan), शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और श्रीजिता डे (Sreejita De) शामिल हैं. इसके साथ ही अब पहले एलिमिनेशन में घर से बेघर हुए कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ चुका है. 

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: 'अंकित की मां गला दबा लेंगी...', Soundarya Sharma का कमेंट सुन प्रियंका को आया अटैक  

कौन होगा Bigg Boss हाउस से आउट?
बिग बॉस खबरी की मानें तो श्रीजिता डे घर से बाहर हो चुकी हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी शो की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है. 

 

 

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही श्रीजिता डे और गोरी नागौरी के बीच जबरदस्त कैट फाइट देखने को मिली थी. दोनों ने एक दूसरे को खूब खरी-खरी सुनाई थी. इस बीच श्रीजिता ने गोरी को बिना स्टैन्डर्ड की महिला और बदतमीज बताया था. इस लड़ाई को लेकर एक्ट्रेस के मंगेतर का बयान भी सामने आया है. 

यह भी पढ़ें- Urfi Javed को प्राइवेट पार्ट दिखाना चाहता है ये शख्स, एक्ट्रेस ने नंबर लीक कर यूं लगाई क्लास

गोरी नागौरी के साथ श्रीजिता की लड़ाई को लेकर मंगेतर ने कहा था कि इस सिचूएशन को बेहतर तरीके से हैन्डल किया जा सकता था. हालांकि, बाकी घरवालों ने बिना वजह दोनों के बीच पड़कर आग में घी डालने का काम किया. एक्ट्रेस के मंगेतर ने कहा, 'श्रीजिता को अकेला छोड़ देना और बाद में उसपर इल्जाम लगाना सही नहीं है.' 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement