Advertisement

Shiv Thakare के साथ नशे में Shreejita De ने कर दी ये हरकत, वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

Shreejita De की हरकतें देखकर Shiv Thakare ने पपराजी को इशारे से बताया कि वो नशे में हैं. दोनों का ये मोमेंट कैमरे में कैद हो गया.

Shiv Thakare के साथ नशे में Shreejita De ने कर दी ये हरकत, वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

Shiv Thakare, Shreejita De: शिव ठाकरे, श्रिजिता डे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिएलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रह चुके शिव ठाकरे (Shiv Thakare) इन दिनों जबरदस्त मीडिया अटेंशन इंजॉय कर रहे हैं. इस शो के सभी कंटेस्टेंट मिलकर खूब पार्टी कर रहे हैं और जमकर मस्ती के बीच हाल ही में शिव और श्रीजिता डे (Sreejita De) का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाएं हो रही हैं. इस वीडियो में श्रीजिता डे नशे में बताई जा रही है और वो इस दौरान कुछ ऐसा कर देती हैं कि शिव के चेहरे पर परेशानी साफ नजर आ जाती है.

दरअसल, बिग बॉस 16 के सभी कंटेस्टेंट एक साथ डिनर पर निकले थे. इसी दौरान शिव ने बाहर आकर पपराजी को जमकर पोज दिए और उनके दिल खोलकर बातें भी कीं. शिव के साथ में अब्दू भी मौजूद थे. वहीं, तभी अचानक वहां पर श्रीजिता डे आ गईं और उनके हाव- भाव कुछ अलग दिखाई दे रहे हैं. वो धीरे से आते हुए अब्दू को गले लगा लेती हैं और इसके बाद शिव के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश करती हैं. शिव बार- बार श्रीजिता को दूर करते हैं लेकिन श्रीजिता फिर से शिव को खींचने लगती हैं.

ये भी पढ़ें- Abdu Rozik की डिनर पार्टी में शिव-निमृत समेत इन स्टार्स ने जमकर की मस्ती, इस एक कंटेस्टेंट को देख हैरान रह गए लोग

वीडियो में श्रीजिता डे की हरकतों से परेशान दिख रहे शिव कैमरों के सामने इशारा करते हैं कि श्रीजिता नशे में हैं. इसके बाद वो श्रीजिता को समझाकर वहां से जाने के लिए कहते हैं और वो वहां से चली जाती हैं. हालांकि, तब तक पपराजी ने उनका ये ड्रंक मोमेंट कैमरे में कैद कर लिया था और इस वीडियो को देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. पूरे वीडियो में मामले को शिव ने जिस तरह हैंडल किया, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इंप्रेस हो गए हैं और उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut के लॉक अप में नजर आएंगे बिग बॉस 16 के ये धांसू कंटेस्टेंट, जानें कब शुरू होगा शो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement