Advertisement

Archana Gautam ने लाइव आकर Priyanka Gandhi के पीए पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं 'मुझे दो कौड़ी की औरत कहा'

Archana Gautam ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पीए संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Archana Gautam ने लाइव आकर Priyanka Gandhi के पीए पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं 'मुझे दो कौड़ी की औरत कहा'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) फेम अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने शो के अंदर अपने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. हालांकि, घर से बाहर आने के बाद अर्चना किसी और वजह को लेकर ही सुर्खियों में आ गई हैं. अर्चना गौतम ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पीए संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीते सोमवार को फेसबुक लाइव कर अर्चना ने ना केवल संदीप को लेकर कई खुलासे किए बल्कि कांग्रेस पार्टी पर भी सवाल उठाए हैं. 

अर्चना ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें रायपुर अधिवेशन के दौरान धमकी दी गई है. अर्चना के अनुसार, 'संदीप सिंह ने मुझे दो कौड़ी की औरत कहा. साथ ही धमकी दी कि ज्‍यादा बोलोगी तो थाने में डलवा दूंगा.' बिग बॉस फेम ने आगे संदीप को दलाल बताते हुए कहा कि उसे औरतों से बात करने की तमीज नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: Archana Gautam से भी बढ़कर निकले उनके भाई, वीडियो में देखें कैसे सिर पर उठाया पूरा घर

बता दें कि साल 2022 में अर्चना कांग्रेस की टीकट पर मेरठ के हस्तिनापुर से चुनाव लड़ चुकी हैं. हालांकि, उन्हें जीत हासिल नहीं हुई. इसके बाद एक्ट्रेस और मॉडल भी रह चुकीं अर्चना ने बिग बॉस के जरिए घर-घर अपनी पहचान बनाई. अब बीते सोमवार को लाइव आकर अर्चना ने संदीप सिंह को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. 

अर्चना गौतम का दावा है कि कांग्रेस का हर नेता संदीप सिंह से खफा हैं. संदीप ने अपने चारों तरफ लोग बैठा रखे हैं, कोई बात प्रियंका गांधी तक नहीं पहुंच पाती, कोई उनसे मिल नहीं पाता है. एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे खुद प्रियंका गांधी से मिलने में करीब एक साल लग गए थे. पता नहीं क्‍यों कांग्रेस में ऐसे लोगों को रखा जा रहा है जो पार्टी को कुतर कुतर के खा रहे हैं? मैंने कांग्रेस को नहीं बल्कि प्रियंका गांधी को जॉइन किया है. मैं उनके लिए ही आई हूं.'

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: Salman Khan ने लगाई Archana Gautam को फटकार, बोले 'जुबान पर लगाम लगाओ'

आगे अर्चना ने संदीप सिंह को जवाब देते हुए कहा, 'मैं अर्चना गौतम तुमसे बात कर रही हूं, मेरा घर तुमको पता है... हिम्मत है तो डलवाओ थाने में. मैं भी देखूं कितना दम है.' अर्चना ने आगे कहा, 'जब तक कांग्रेस पार्टी में संदीप सिंह जैसे लोग हैं तब तक कुछ नहीं हो सकता है, संदीप सिंह को किसी महिला या किसी बुजुर्ग से बात करने की तमीज नहीं है. मेरे जैसी कितनी कार्यकर्ताओं का संदेश प्रियंका गांधी तक पहुंच ही नहीं पाता है. प्रियंका गांधी के आसपास के लोगों ने पूरी कांग्रेस को जकड़ कर रखा है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement