Advertisement

Bigg Boss 16 से इस हफ्ते बाहर होगा ये स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट? नाम जानकर लगेगा शॉक

Bigg Boss 16 से एक और स्ट्रान्ग कंटेस्टेंट की बारी है. जिन नामों को लेकर दावा किया जा रहा है उनके बारे में सुनकर फैंस चौंक जाएंगे.

Latest News
Bigg Boss 16 से इस हफ्ते बाहर होगा ये स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट? नाम जानकर लगेगा शॉक

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16 ) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. ये शो फिनाले के करीब है और यही कारण है कि शो से जल्दी-जल्दी कंटेस्टेंट्स एलीमिनेट हो रहे हैं. बीते दिनों टीना दत्ता (Tina Dutta) बिग बॉस के घर से बेघर हुई हैं. वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार जो कंटेस्टेंट बाहर होगा (Bigg Boss 16 Elimination) उसके बारे में किसी ने भी सोचा नहीं होगा. रिपोर्ट्स में इस कंटेस्टेंट का नाम भी बताया जा रहा है.

दो नामों पर मंडरा रहा खतरा

बिग बॉस में एक के बाद एक शॉकिंग एलिमिनेशन हो रहे हैं. टीना दत्ता के बाद अब एक और कंटेस्टेंट के बाहर होने की रिपोर्ट्स आ रही हैं. घर से लेकर सोशल मीडिया तक सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के बेघर होने की बात हो रही है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस कंटेस्टेंट का नाम बताया जा रहा है, उसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे. बताया जा रहा है कि इस बार एमसी स्टैन या शिव ठाकरे में से एक कंटेस्टेंट बेघर होने वाला है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16: इस कंटेस्टेंट की बातों ने तोड़ा एमसी स्टैन का दिल, फैंस ने यूं किया रिएक्ट

मजबूत है फैन फॉलोइंग

ये रिपोर्ट्स शॉकिंग इसलिए हैं क्योंकि इससे पहले तक इन दोनों कंटेस्टेट के टॉप 5 में होने की खबरें आ रही थीं. हालांकि, अभी तक ये सिर्फ अफवाहें ही हैं. अब देखना होगा कि सलमान खान आने वाले वीकेंड का वार में किस कंटेस्टेट को घर से बेघर करने का ऐलान करते हैं. बता दें कि एमसी स्टैन और शिव दोनों की ही फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. शिव, बिग बॉस मराठी के विनर रह चुके हैं और एमसी स्टैन एक जाने-माने रैपर हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss से बाहर आते ही पूरी तरह बदल गया Soundarya Sharma का रूप, Hot अवतार से उड़ाए फैंस के होश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement