Advertisement

Sumbul Touqeer और Archana Gautam के बीच हुई मारपीट? गुस्से में 'इमली' बोलीं-मार मारके मोर...

Bigg Boss के नए प्रोमो वीडियो में इस बार Sumbul Touqeer और Archana Gautam आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं.

Sumbul Touqeer और Archana Gautam के बीच हुई मारपीट? गुस्से में 'इमली' बोलीं-मार मारके मोर...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) अब अपने दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज दे रहा है. एक तरफ जहां शो में प्यार और रोमांस देखने को मिल रहा है तो वहीं, लड़ाई-झगड़े भी अपने चरम पर हैं. अब कलर्स टीवी ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शो का नया प्रोमो जारी किया है. प्रोमो वीडियो में इस बार सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer) और साउथ की सनी लियोनी यानी अर्चना गौतम (Archana Gautam) आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं. दोनों के बीच ये लड़ाई इतनी भयानक थी कि बात हाथ-पाई पर उतर आई. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-

बिग बॉस के बीते एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान (Salman khan) ने अर्चना गौतम की जमकर क्लास लगाई. इसके बाद से ही अर्चना कुछ चुप-चुप थीं. इधर, एक्टिविटी एरिया में उनको सलमान ने जो-जो बोला वो सुंबुल आकर टीना दत्ता (Tina Datta) को बता देती हैं. फिर क्या था, इस बात पर अर्चना सुंबुल पर भड़क जाती हैं और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाती हैं. इतना ही नहीं, इस कैटफाइट के दौरान अर्चना सुंबुल को ताना मारते हुए कहती हैं, 'तू तो अपने पापा की भी नहीं हुई तो किसी और की क्या होगी..' 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: Archana Gautam की हरकतों पर फूटा Abdu Rozik का गुस्सा, बोले- जबान काट दूंगा...

'मार मार के मोर बना देंगे'
पापा का नाम सुनने के बाद सुंबुल के सब्र का बांध भी टूट जाता है. जो सुंबुल अभी तक बिग बॉस के घर में दिखाई ही नहीं दे रही थी और जिसे हर एक फैसला लेने में किसी ना किसी की जरूरत पड़ती थी, वही सुंबुल अर्चना गौतम से अकेले भीड़ती नजर आई. लड़ाई के बीच पापा का जिक्र होते ही सुंबुल गुस्से से लाल पीली हो जाती हैं और अर्चना को धमकाते हुए कहती है, 'पापा पर गई ना तो मार मार के मोर बना देंगे...'

इधर, सुंबुल के चिल्लाने के बाद भी अर्चना ने उन्हें ताने देना बंद नहीं किया. इसके बाद तो जो कुछ हुआ आप खुद ही देख लीजिए-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

यह भी पढ़ें- Archana Gautam ने Bigg Boss पर लगाया चोरी का इलजाम, रोते हुए बोलीं- आज में तुम्हारे शो का...

प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सुंबुल अर्चना पर इतना भड़क जाती हैं कि एक पल के लिए तो बात लगभग हाथापाई पर ही उतर आती है. इस बीच बाकी सभी घरवाले दोनों को चुप कराते नजर आते हैं. अब दोनों के बीच लगी ये चिंगारी आगे क्या रुख लेती है, ये तो आने वाले एपिसोड में ही देखने को मिलेगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement