Advertisement

MC Stan के BB 16 Winner बनने पर Archana Gautam ने गुस्से में खोली अंदर की बात, बताया दो हफ्ते पहले क्या हुआ?

MC Stan के Bigg Boss 16 का विनर बनने पर Archana Gautam ने नाराजगी जाहिर की है. इसी से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है.

MC Stan के BB 16 Winner बनने पर Archana Gautam ने गुस्से में खोली अंदर की बात, बताया दो हफ्ते पहले क्या हुआ?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एमसी स्टैन (MC Stan) बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के विनर बन चुके हैं. इस खबर के सामने आने के बाद से ही एक ओर जहां रैपर के फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं, कइयों ने इसे लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने स्टैन की जीत को अनफेयर बताया है. इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो इसे लेकर शो पर बायस्ड होने का आरोप तक लगा दिया है. इन सब के बीच अब फिनाले में टॉप 4 में अपनी जगह बनाने वालीं अर्चना गौतम (Archana Gautam) का रिएक्शन सामने आया है. 

सोशल मीडिया पर अर्चना गौतम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कहा जा रहा है कि अर्चना, स्टैन की जीत से खुश नहीं हैं. वायरल वीडियो में अर्चना ने बातों ही बातों में कह दिया है कि स्टैन ट्रॉफी को जीतना डिजर्व नहीं करते थे. 

यह भी पढ़ें- MC Stan की जीत के बाद ट्विटर पर मचा बवाल, भड़के प्रियंका के फैंस ने Bigg Boss को बताया 'फिक्स्ड', कहा 'अब नहीं देखेंगे शो'

वीडियो में अर्चना कहती हैं, 'उसका शो से शुरुआत से लेकर अब तक कोई जुड़ाव था ही नहीं, वो दो हफ्ते पहले ही तो गेम सीखा है. मुझे लगता है कि उसे स्टार्टिंग से नहीं रहना चाहिए था, उसे लास्ट के दो हफ्ते पहले आना चाहिए था और ट्रॉफी लेकर चले जाना चाहिए था.'

अर्चना यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा, 'हमने अपनी छीछालेदर करवाई है, अपनी इंसल्ट करवाई है, सलमान खान सर से डांट खाई है. ठीक है उसका अपना अलग मजा है, हम यहां से कुछ सीखकर जा रहे हैं.'

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: MC Stan में क्या है 'MC' का मतलब, रैपर ने क्यों चुना ये नाम?  

यहां देखें अर्चना गौतम का वीडियो-

 

 

इधर, इस वीडियो को देखने के बाद व्यूअर्स के रिएक्शन्स भी आना शुरू हो गए हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल सही बोला' तो दूसरे ने लिखा, 'सच बोलूं तो मुझे अर्चना इतनी पसंद नहीं है लेकिन आज उसने जो बोला एक दम सच बोला है.' तीसरे ने लिखा, 'सच में स्टैन ट्रॉफी तो डिजर्व नहीं करता था.' हालांकि, इन सब के बीच कुछ लोग रैपर को सपोर्ट भी करते नजर आए. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement