Advertisement

Bigg Boss 16 में हुई Abdu Rozik की वापसी, देखते ही खुशी से झूम उठीं निम्रत

Bigg Boss 16 में Abdu Rozik की वापसी हो चुकी है. इसी के साथ ही फैंस की खुशी का ठीकाना नहीं रहा है.

Bigg Boss 16 में हुई Abdu Rozik की वापसी, देखते ही खुशी से झूम उठीं निम्रत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss 16) हर बार की तरह इस बार भी अपने दर्शकों को जमकर एंटरटेंन कर रहा है. शो के मेकर्स गेम को और मजेदार बनाने की हर कोशिश में लगे हुए हैं. इसके चलते अब बिग बॉस के मेकर्स ने ऐसा कुछ कर दिया है जिसे देख फैंस की खुशी का ठीकाना नहीं रहा. आपको बता दें कि शो में सबके चहेते अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) की वापसी हो चुकी है. 

कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसे देखने के बाद नेटिजन्स हैरान हैं. प्रोमो वीडियो में बिग बॉस 16 के सबसे चहेते कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) को बीबी हाउस में वापस एंट्री लेते हुए दिखाया गया है. इधर, अब्दू को देखते ही घर वाले भी हैरान रह गए.

प्रोमो वीडियो की शुरुआत में घर वाले अपना-अपना काम कर रहे होते हैं तभी अचानक अब्दू की आवाज गूंज उठती है, 'स्वागत नहीं करोगे हमारा'. इतना सुनते ही साजिद खान (Sajid Khan), शिव ठाकरे (Shiv Thakre) और एमसी स्टैन (MC Stan) एक्साइटिड हो जाते हैं. वहीं, निम्रत बिना कुछ सोचे समझे दौड़ती हुई बिग बॉस के दरवाजे पर पहुंचती हैं और वहां अब्दू को देखते ही उन्हें गले से लगा लेती हैं. 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: घर से बाहर आते ही इस कंटेस्टेंट पर फूटा Ankit Gupta का गुस्सा, Shalin Bhanot की तारीफ में कही ये बात

यहां देखें Bigg Boss का नया प्रोमो वीडियो-

 

 

इसके अलावा शो के एक और प्रोमो वीडियो में अब्दू की एंट्री के साथ ही अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के जाने पर प्रियंका को बुरी तरह रोते-बिलखते हुए देखा जा रहा है. 'शुक्रवार का वार' एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) अंकित को पकड़कर खूब रोईं. अंकित के घर से बाहर जाने की खबर से वो टूट गईं. उनके दोस्त उन्हें शांत करने की पूरी कोशिश करते नजर आए लेकिन प्रियंका खुद को संभाल नहीं पाईं. अंकित गुप्ता के बेघर होने से प्रियंका काफी खफा थीं. एक्ट्रेस पूरे एपिसोड में काफी उदास नजर आईं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement