Advertisement

Pavitra Punia के घर पर शिफ्ट हुए Eijaz Khan, जल्द शादी करने वाला है कपल!

Eijaz Khan और Pavitra Punia की जोड़ी काफी पसंद किया जाता है. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों काफी दिनों से लिव इन में रह रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी शादी की बात की है.

Pavitra Punia के घर पर शिफ्ट हुए Eijaz Khan, जल्द शादी करने वाला है कपल!

Pavitra Punia & Eijaz Khan 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस (Big Boss 14) से सुर्खियों में आईं पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz Khan) अक्सर चर्चा में रहते हैं. दोनों को साथ में कई मौकों पर स्पॉट किया जाता रहा है. वो टीवी के फेवरेट कपल में से एक हैं. लोग उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच खबर आई है कि एजाज खान अपना घर छोड़कर गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया के घर पर रहने चले गए हैं. साथ ही दोनों जल्द शादी करने की भी प्लानिंग कर रहे हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

एक इंटरव्यू में पवित्रा पुनिया ने अपनी और एजाज खान की शादी को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने इस दौरान शादी को लेकर अपनी प्लैनिंग के बारे में भी शेयर किया. पवित्रा ने इंटरव्यू में कहा, 'हर कोई हमेशा हमारी शादी के बारे में पूछता है, लेकिन सच कहूं तो हम शादीशुदा हैं. जब आप किसी के साथ लंबे समय तक रहते हैं, तो आप एक-दूसरे को बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रूप में देखना बंद कर देते हैं, लेकिन हम कब एक समारोह में आधिकारिक तौर पर खुद को पति-पत्नी घोषित करेंगे, ये हमारे हाथ में नहीं है.

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'हम पिछले साल से प्लान बना रहे हैं कि हम इस साल शादी करेंगे. इस साल भी हम योजना बना रहे हैं कि यह इस साल होगा. हमारी शादी बहुत ही झटपट हो जाएगी, क्योंकि हमारी जिंदगी में बहुत काम हैं, बस हम ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि, हमारी शादी को हमारे कार्यक्रम में कहां फिट किया जाए.'

ये भी पढ़ें: 2022 में इन सेलेब्स कपल को शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं फैंस! पढ़े पूरी लिस्ट

बता दें कि बीते दिनों एक्टर एजाज खान की तबीयत खराब हो गई थी. उन्हें टाइफाइड हो गया था जिसके चलते उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, अब वो डिस्चार्ज हो गए हैं और अपनी गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) के साथ रह रहे हैं. दोनों लिव इन में ही रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: Reality Show में जब कंटेस्टेंट ने वन नाइट स्टैंड से लेकर मॉलेस्टेशन... खोले जिंदगी के सबसे गहरे राज़

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement