Advertisement

शेफाली जरीवाला के आखिरी सफर में भी साथ दिखे पति पराग त्यागी, पार्थिव शरीर को लाया गया घर

Shefali Jariwala की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया है. अब उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के अंधेरी स्थित उनके घर लाया गया है. अस्पताल में उनकी बॉडी के साथ पति पराग भी नजर आए.

Latest News
शेफाली जरीवाला के आखिरी सफर में भी साथ दिखे पति पराग त्यागी, पार्थिव शरीर को लाया गया घर

Shefali Jariwala death updates

Add DNA as a Preferred Source

मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत से उनके परिवार और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उन्होंने 42 की उम्र में आखिरी सांस ली है. अचानक कार्डियक अरेस्ट उनकी मौत का कारण बना है. 27 की देर रात पति और एक्टर पराग त्यागी उन्हें मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद कूपर अस्पताल में शेफाली का पोस्टमार्टम हुआ और फिर उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के अंधेरी स्थित उनके घर लाया गया. खबर है कि कुछ देर बाद ही उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया जाएगा.

खबरों के अनुसार, शेफाली जरीवाला को शुक्रवार देर रात 27 और 28 जून के बीच अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ था. उन्हें उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर गए थे. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पराग त्यागी अपनी वाइफ शेफाली के पार्थिव शरीर के साथ नजर आ रहे हैं. शेफाली का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में किए जाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: अपने पीछे इतने करोड़ की जायदाद छोड़ गईं Shefali Jariwala, कैसे करती थीं इतनी कमाई?

शेफाली की मौत पर कई सेलेब्स ने दुख जाहिर किया है. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि वो उनके बीच नहीं रही हैं. वहीं एक्ट्रेक की मां का भी वीडियो सामने आया जिसमें वो रोते बिलखते दिखीं. उन्हें परिवार वाले संभालतने हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: लव, घरेलू हिंसा, तलाक: क्यों ट्रेंड हो रहे हैं Shefali Jariwala के पहले पति Harmeet Singh? जानें कितनी है नेट वर्थ?

बता दें कि 2002 में शेफाली जरीवाला का एक म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' रिलीज हुआ था. इसने उन्हें स्टार बना दिया और उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. इसके अलावा वो कई रिएलिटी शो जैसे नच बलिए और बिग बॉस सीजन 13 में नजर आईं.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement