Advertisement

Bharti Singh ने अपने बेटे का कराया ऐसा फोटोशूट, देखकर लोग बोले- अभी से बिगाड़ रही हो

Bharti Singh ने अपने सोशल अकाउंट पर बेटे (Bharti Singh Son) का लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है. इस फोटोशूट की वजह से भारती सिंह ट्रोल्स (Bharti Singh Trolls) के निशाने पर आ गई हैं. भारती के ट्रोल होने की वजह इस फोटोशूट में इस्तेमाल किया गया प्रॉप है.

Latest News
Bharti Singh ने अपने बेटे का कराया ऐसा फोटोशूट, देखकर लोग बोले- अभी से बिगाड़ रही हो

Bharti Singh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में वो एक बार फिर से अपने एक ऐसे ही पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने सोशल अकाउंट पर अपने बेटे का लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है. भारती के बेटे (Bharti Singh Son) का फोटोशूट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. वहीं, इस फोटोशूट की वजह से भारती सिंह को लोग ट्रोल (Bharti Singh Troll) करते दिखाई दे रहे हैं. इसकी वजह फोटोशूट में नजर आया एक प्रॉप है.

भारती सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपने बेटे लक्ष्य को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बेटे का लेटेस्ट फोटोशूट से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है. इस फोटोशूट में भारती का बेटा लक्ष्य तस्वीर में अरब के लोगों की तरह ड्रेस अप किए हुए नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- Bharti Singh ने लल्ली बनकर लोगों के दिलों में बनाई थी जगह, वजन को लेकर उड़ता था मजाक

 

Bharti Singh

 

लक्ष्य के पहनावे को देखें तो उसके सिर पर भारती ने ट्रेडिशनल कॉटन का स्कॉर्फ सिर पर बांधा है. वो बैठा हुआ है और उसकी आंखें बंद हैं. इस तस्वीर में बच्चे के पास एक हुक्का रखा है. इस फोटोशूट में भारती का बेटा लोगों को बेहद क्यूट लग रहा है. कई लोगों ने लक्ष्य की तुलना करीना कपूर के बेटे तैमूर से कर डाली है.

ये भी पढ़ें- भारती और हर्ष ने दिखाया लाडले 'गोला' का चेहरा, क्यूटनेस में सबको देते हैं मात

भारती ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी संडे. लक्ष्य सिंह लिंबाचिया'. वहीं, तस्वीर में नजर आ रहे हुक्के की वजह से भारती सिंह को जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा- 'अभी से बिगाड़ रहे हो बच्चे को'. अन्य यूजर ने सवाल पूछा है कि 'बच्चे के फोटोशूट में हुक्का क्यों रखा है'?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement