Advertisement

Bharti Singh ने बेटे को बनाया कन्हैया, Janmashtami पर ये क्यूट वीडियो देखकर पिघल जाएगा आपका दिल

Bharti Singh ने कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के मौके अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया (Lakshay Limbachiya) का एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में लक्ष्य को देखकर उनकी क्यूटनेस पर लोग फिदा होते दिख रहे हैं.

Latest News
Bharti Singh ने बेटे को बनाया कन्हैया, Janmashtami पर ये क्यूट वीडियो देखकर पिघल जाएगा आपका दिल

Bharti Singh Son: भारती सिंह का बेटा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Krishna Janmashtami: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, इन दिनों भारती ज्यादातर सोशल अकाउंट पर अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया (Lakshay Limbachiya) की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती दिख जाती हैं. आज जन्माष्टमी (Janmashtami) के मौके भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य को कन्हैया के रूप में सजाया है. उन्होंने लक्ष्य की एक वीडियो भी शेयर की है जिसे देखकर हर कोई लक्ष्य की क्यूटनेस पर फिदा होता नजर आ रहा है.

भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो नें उनके बेटे लक्ष्य, कन्हैया बने नजर आ रहे हैं. भारती ने अपने बेटे को पीले रंग का कुर्ता पहनाया है और सिर पर एक लाल-सुनहरे पट्टे की मदद से मोर पंख भी बांधा हुआ है. लक्ष्य को उसके पापा हर्ष लिंबाचिया दुलार करते दिखाई दे रहे हैं. यहां देखें भारती के बेटे का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- भारती और हर्ष ने दिखाया लाडले 'गोला' का चेहरा, क्यूटनेस में सबको देते हैं मात

 

 

इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा- 'शुक्रिया भगवान सबकुछ देने के लिए'. इस पोस्ट पर मिल रहे रिएक्शन को देखें तो हर कोई लक्ष्य की क्यूटनेस पर फिदा होता दिखाई दे रहा है. फैंस के साथ-साथ भारती के पोस्ट पर सेलेब्रिटीज ने भी रिएक्शन देते हुए लक्ष्य की क्यूट वीडियो पर कमेंट किया है. यही वजह है कि लक्ष्य का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Bharti Singh ने अपने बेटे का कराया ऐसा फोटोशूट, देखकर लोग बोले- अभी से बिगाड़ रही हो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement