Advertisement

भाग्य लक्ष्मी फेम Akash Choudhary के साथ सेल्फी लेने आए फैन ने की शर्मनाक हरकत, गुस्से से आग बबूला हुए एक्टर

पॉपुलर टीवी शो भाग्य लक्ष्मी(Bhagya Lakshmi) फेम आकाश चौधरी(Akash Chaudhary) के साथ हाल ही में एक इंसीडेंट हुआ है, जहां कुछ फैंस सेल्फी लेने के दौरान बोतल फेंकते नजर आए हैं.

Latest News
भाग्य लक्ष्मी फेम Akash Choudhary के साथ सेल्फी लेने आए फैन ने की शर्मनाक हरकत, गुस्से से आग बबूला हुए एक्टर

Akash Chaudhary

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पॉपुलर टीवी शो भाग्य लक्ष्मी(Bhagya Lakshmi) फेम आकाश चौधरी(Akash Choudhary) के साथ हाल ही में एक हैरान करने वाली घटना घटी है. दरअसल, शनिवार के दिन एक्टर को कार पार्किंग में स्पॉट किया गया था. इस दौरान उन्होंने कुछ फैंस ने घेर लिया था. जिसके बाद सेल्फी लेने के दौरान एक फैन ने उनके साथ एक ऐसी हरकत की थी, जिससे आकाश चौधरी भड़क गए थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक ग्रुप आकाश चौधरी के साथ सेल्फी लेने के लिए कहते हैं. जिसके बाद एक्टर उन सभी के साथ सेल्फी लेने के लिए पोज देते हुए नजर आते हैं और इसी दौरान उस ग्रुप का एक लड़का खाली बोतल उनके ऊपर फेंकने की कोशिश करता है. हालांकि सेल्फी के बाद जैसे ही आकाश अपनी कार की ओर बढ़ते हैं उसके बाद वो लड़का एक्टर को पीछे से बोतल फेंक कर मारता है. वहीं, इस पर एक्टर नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि क्या कर रहा है भाई. 

ये भी पढ़ें- Dilnaz Irani Exclusive: दिलनाज ईरानी ने Sukhee को बताया इंस्पिरेशन, शिल्पा शेट्टी को लेकर कही ये बात

फैंस ने जताई नाराजगी

वहीं, इस वायरल वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं और उस फैन पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये क्या है यार, इज्जत करो उनकी. वहीं, अन्य ने लिखा- बहुत वाहियात है ये, कैसे कैसे लोग हैं. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- ये कैमरा मैन कौन था जो ऐसी वीडियो बना रहा था  या जिस लड़के ने ऐसा किया है उसको सजा मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- 21 साल के हुए Akshay Kumar के बेटे Aarav, जन्मदिन पर बधाई देते हुए पिता ने दी ये छूट  

आकाश हैं पूरी तरह से सुरक्षित

वहीं, आपको बता दें कि इस इंसीडेंट से आकाश चौधरी को कोई चोट नहीं लगी है. हालांकि इससे वे काफी नाराज और हैरान थे. बता दें कि आकाश चौधरी स्पिलिट्सविला में नजर आ चुके हैं. इसके बाद वह टीवी शो भाग्य लक्ष्मी में दिखाई दिए थे. इसके साथ ही वह जल्द ही अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत करने वाले हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement