Advertisement

कैसी है Bhabiji Ghar par Hai के स्टार Aasif Sheikh की तबीयत, एक्टर ने खुद दिया अपडेट

भाबीजी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain) के स्टार एक्टर आसिफ शेख (Aasif Sheikh) की शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. इसके बाद अब एक्टर ने खुद अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है.

Latest News
कैसी है Bhabiji Ghar par Hai के स्टार Aasif Sheikh की तबीयत, एक्टर ने खुद दिया अपडेट

Aasif Sheikh

Add DNA as a Preferred Source

भाबीजी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain) में विभूति नारायण मिश्रा की पॉपुलर भूमिका निभाने वाले टीवी एक्टर आसिफ शेख (Aasif Sheikh) की हाल ही में तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके कारण उन्हें सोमवार को देहरादून में शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के लिए एक लड़ाई वाले सीन को शूट करते समय आसिफ शेख बेहोश हो गए थे. 

आसिफ शेख के सेट पर गिर जाने के बारे में एक सूत्र ने बताया कि, '' शूटिंग थका देने वाली थी और इसमें बहुत ज्यादा लड़ाई के सीन्स थे. ऐसे ही एक सीन के दौरान आसिफ को अचानक को अचानक से अस्वस्थ फील हुआ और वह सेट पर गिर पड़े. शुरुआती मेडिकल उपचार मिलने के बाद उन्हें मुंबई लाया गया.

यह भी पढ़ें- 'भाबीजी घर पर हैं' के राइटर मनोज संतोषी का निधन, एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का आरोप- अस्पताल की लापरवाही से गई जान

आसिफ ने दिया अपडेट

उनकी हेल्थ के बारे में खबर आने के कुछ घंटो बाद आसिफ शेख ने भी मीडिया में एक बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा, '' मैं देहरादून में भाबीजी घर पर हैं की शूटिंग कर रहा था और वहां मुझे अपने पैर में सुन्न महसूस होने लगा और फिर साइटिका के दर्द ने स्थिति को और खराब कर दिया. उन्होंने आगे कहा, '' मुझे व्हीलचेयर पर मुंबई लाया गया और अब मुझे पूरी तरह से आराम करूंगा और उम्मीद करता हूं कि मैं जल्द ही कैमरे के सामने आऊंगा.

यह भी पढ़ें- कविता कौशिक ने की ‘भाबीजी घर पर हैं’ के राइटर के लिए दुआ, लीवर खराब होने से हुई हालत गंभीर

इन फिल्मों और शोज में आ चुके हैं आसिफ

भाबीजी घर पर हैं के अलावा आसिफ शेख हम लोग, यस बॉस, गुल सनोबर, डोंट वरी चाचू और अन्य कई टीवी शो में काम किया है. वह करण अर्जुन, एक फूल तीन कांटे और हसीना मान जाएगी जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement