Advertisement

कितना बदल गया है TV का 'राम', तस्वीर शेयर करते ही हिला दिया पूरा इंटरनेट

TV शो Bade Achhe Lagte Hain में राम कपूर का रोल निभाने वाले एक्टर Ram Kapoor ने फिर से अपने पोस्ट से सभी को हिलाकर रख दिया है. उन्हें देखकर पहचान पाना काफी मुश्किल है.

कितना बदल गया है TV का 'राम', तस्वीर शेयर करते ही हिला दिया पूरा इंटरनेट

Ram Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

टीवी से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) भले ही पर्दे से दूर हैं पर वो अक्सर चर्चा में आ जाते हैं. उन्होंने पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था पर अब अब धमाकेदार वापसी की है. उनके इस नए पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया है. राम ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसे देख उन्हें पहचान पाना (Ram Kapoor transformation) मुश्किल हो गया. 

बड़े अच्छे लगते हैं जैसे कई फेमस टीवी शो में नजर आ चुके राम कपूर ने कुछ सालों पहले अपने स्लिम फिट लुक की फोटो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था. फिर उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था और अब जब वापस आए हैं तो फिर से नए लुक से धमाका कर दिया है. उन्होंने इंस्टा पर अपनी कुछ फोटो शेयर की जिसे देख उनके फैंस को झटका लगा है. तस्वीरों में वो काफी दुबले-पतले दिखाई दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

राम कपूर ने करीब 42 किलो वजन कम किया है और उनके इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैंस उनको पहचान नहीं पा रहे हैं. इस ट्रांसफॉर्मेशन के बाद लोगों को पुराने राम याद आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Hina Khan से Divyanka Tripathi तक, जानें कितने पढ़ें लिखें है TV के ये 10 पॉपुलर स्टार्स

तस्वीर पर सेलेब्स से लेकर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. नीना गुप्ता ने लिखा 'आप क्या हैं?' एक यूजर ने लिखा 'आपने इतना वजन कैसे कम कर लिया? लेकिन हमें गोलू मोलू रामजी बहुत पसंद है.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

कुछ समय पहले भी राम कपूर अपने ट्रांस्फॉर्मेशन को लेकर चर्चा में आए थे. उन्होंने पहले बताया था कि उनका वजन 30 किलो (30 Kg) कम हुआ है जिसके लिए राम 16 घंटे फास्टींग करते थे. इसके अलावा वो खास डाइट लेते थे.

ये भी पढ़ें: TV के 10 पुराने शो जिन्हें हर घर में किया गया पसंद

बड़े अच्छे लगते हैं टीवी शो के अलावा राम कपूर क्योंकि सास भी कभी बहू थी, क्या हुआ तेरा वादा और बसेरा जैसे हिट टेलीविजन डेली सोप का हिस्सा रहे हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement