Advertisement

Bigg Boss 16 में TRP के लिए हुई Archana Gautam की वापसी! मेकर्स ने रखी ऐसी शर्त

सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो में Archana Gautam कंफेशन रूम में बैठकर शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) से बातचीत करती नजर आ रही हैं.

Bigg Boss 16 में TRP के लिए हुई Archana Gautam की वापसी! मेकर्स ने रखी ऐसी शर्त
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के हालिया एपिसोड काफी धमाकेदार रहे हैं. शिव ठाकरे (Shiv Thakare) के साथ हुई हिंसक लड़ाई के बाद अर्चना गौतम (Archana Gautam) को रातों-रात घर के बेघर कर दिया गया. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर #BringArchanaBack ट्रेंड करने लगा. हर कोई अर्चना गौतम को शो पर वापस देखना चाहता है. आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने भी अर्चना गौतम को सपोर्ट करते हुए उन्हें शो में वापस लाने की मांग की थी. इन सब के बीच अब अर्चना के फैंस को खुश कर देने वाली खबर सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि साउथ की सनी लियोनी एक बार फिर बीबी हाउस में वापस आ चुकी हैं. 

सोशल मीडिया पर अर्चना की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. फोटो में अर्चना गौतम कंफेशन रूम में बैठकर शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) से बातचीत करती नजर आ रही हैं. इधर, इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही व्यूअर्स की खुशी तो मानो सातवें आसमान पर है. शो में एक बार फिर अर्चना की वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं. 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: कौन हैं 'दीदी' जिनका जिक्र होते ही भड़क गईं Archana Gautam? लड़ाई से पहले ही Shiv Thakare बना चुके थे प्लान

यहां देखें Archana Gautam की वायरल फोटो-

 

 

वापसी के साथ मिली सजा
बता दें कि अर्चना के बेघर होने के बाद से ही उनकी वापसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. वहीं, इस तस्वीर के सामने आते ही ये कयास सही होते नजर आ रहे हैं. फोटो देखकर कहा जा सकता है कि अर्चना बिग बॉस के घर में वापस आ चुकी हैं. हालांकि, खबरों की मानें तो इसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी है. 

यह भी पढ़ें- South की Sunny Leone कहलाती है ये एक्ट्रेस, कभी Bikini तो कभी टॉपलेस लुक में ढाती हैं कहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चना एक बार फिर शो का हिस्सा तो बन चुकी हैं लेकिन इसके लिए उन्हें एक सजा भी मिली है. इस सजा के मुताबिक, वे पूरे सीजन में कभी भी कैप्टन नहीं बन पाएंगी. इसके साथ ही वह दो सप्ताह के लिए नॉमिनेट भी रहेंगी. 

हुआ था शॉकिंग इविक्शन
बता दें कि अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच टिशू पेपर और शक्कर के पैकेट को लेकर लड़ाई शुरू हुई थी. इस दौरान शिव ने अर्चना के सामने बार-बार 'दीदी' का जिक्र किया जिसे सुनकर अर्चना इतना भड़क गईं कि उन्होंने शिव का गला पड़क लिया. शो के नियमों के मुताबिक, घर के अंदर शारीरिक हिंसा की मनाही है और इसलिए बिग बॉस ने एक सख्त फैसला लेते हुए अर्चना को उसी समय शो से बाहर कर दिया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement