Advertisement

Anupamaa यूं दे रही हैं Ranbir Kapoor को पापा बनने की ट्रेनिंग, दिल जीत लेगा वीडियो

Anupamaa: हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अनुपमा (Anupamaa) यानी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) बच्चे को गोद में कैसे लेते हैं इस बारे में ट्रेनिंग देती नजर आ रही हैं. वीडियो में रणबीर बच्चे को अपनी गोद में लेकर टहलाते हुए नजर आ रहे हैं.

Anupamaa यूं दे रही हैं Ranbir Kapoor को पापा बनने की ट्रेनिंग, दिल जीत लेगा वीडियो

Ranbir Kapoor and Rupali Ganguly

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Anupamaa: स्टार प्लस के मशहूर शो में से एक 'अनुपमा' (Anupamaa) के हजारों फैंस हैं. इस शो में एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की बड़ी फैन फॉलोइंग हैं. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) परफेक्ट डैडी बनने के लिए कमर कस रहे हैं, और वह बेबीसिटिंग स्किल्स पर काम कर रहे हैं. रणबीर कपूर को टेलीविजन की लोकप्रिय स्टार रूपाली गांगुली यानी ​​अनुपमा इस स्किल को सिखाने में पूरी मदद कर रही हैं. रणबीर कपूर को स्टार परिवार के इवेंट में अपनी अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) का करते हुए देखा गया है. वहां, रणबीर को रूपाली गांगुली से बच्चे को संभालने के कुछ जरूरी टिप्स मिले. शूट का वीडियो वायरल हो रहा हैं, और सोशल मीडिया पर यूजर्स रणबीर की तारीफे कर रहे हैं. 

कई फैन क्लब ने इन वीडियो को शेयर किया है. एक वीडियो में, रणबीर रूपाली से एक बच्चे के पैंट को चेंज करना सिखा रहे हैं. एक अन्य वीडियो में, रणबीर एक बच्चे को गले लगाए नजर आ रहे हैं और उसे टहलाते हुए नजर आ रहे हैं. रणबीर ने इवेंट में मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया और उन्होंने इस बात को साबित कर दिया कि बेस्ट डैडी बनने की तरफ एकद बढ़ा चुके हैं. 

वीडियो देखें

 

आलिया ने पिछले महीने दी थी फैंस को खुशखबरी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 27 जून की सुबह फैंस को एक प्यारा सा सरप्राइज दिया. उन्होंने ऐलान किया कि वे जल्द ही मम्मी-पापा के रूप में अपनी नई जर्नी की शुरुआत करेंगे. तस्वीर में आलिया को सोनोग्राफी कराते हुए देखा जा सकता है जबकि रणबीर उनके बलग में बैठे नजर आ रहे हैं.

 

तस्वीर को शेयर करते हुए, आलिया ने लिखा, "हमारा बच्चा .. जल्द ही आ रहा है."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement