Advertisement

Anupamaa: अनुपमा पर टूटा दुखों का पहाड़, जानें- अब अनुज कपाड़िया के एक्सीडेंट के बाद क्या होगा?

Anupamaa: टीवी शो अनुपमा में इन दिनों बेहद सीरियस ट्रैक चल रहा है जिसमें अनुज कपाड़िया (Anuj Kapadia) के साथ भयावह हादसा हो गया है और इसके बाद अनुपमा कई मुसीबतों का सामना कर रही है. ऐसे में फैंस को चिंता है कि अनुपमा का अब क्या होगा?

Latest News
Anupamaa: अनुपमा पर टूटा दुखों का पहाड़, जानें- अब अनुज कपाड़िया के एक्सीडेंट के बाद क्या होगा?

Anupamaa: अनुपमा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे का मशहूर शो 'अनुपमा' (Anupamaa) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. इस शो में दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने के लिए मेकर्स आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न लाते दिखाई दे जाते हैं. यही वजह है कि 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है. वहीं, शो पर इन दिनों (Anupamaa Latest Update) अनुपमा की जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूटता दिखाई दे रहा है. अनुज कपाड़िया (Anuj Kapadia) का भयानक एक्सीडेंट हो गया है और ऐसे में अनुपमा कई मुसीबतों का सामना अकेले करती दिखाई दे रही है. वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि आगे क्या कुछ होने वाला है.

'अनुपमा' से जुड़े जो लेटेस्ट प्रोमोज सामने आए हैं उन्हें देखने के बाद जाहिर है कि एक्सीडेंट के बाद अनुज पैरालाइज हो जाएगा और इसके बाद शुरू होगा अनुपमा पर अत्याचारों का सिलसिला. कई लोग उसे तरह-तरह के ताने सुनाते दिखाई दे रहे हैं. शाह परिवार तो पहले भी अनुपमा के लिए कदम-कदम पर मुश्किलें खड़ी करता रहा है लेकिन अब कपाड़िया परिवार भी अनुपमा के बुरे दिनों में उसे और परेशान करता दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें- एक्स गर्लफ्रेंड Urfi Javed को लेकर 'अनुपमा' के बेटे ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात 

 

 

वहीं, इन सबके बीच हाल ही में शो में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले एक्टर गौरव खन्ना ने शो के अपकमिंग प्लॉट को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने शो का प्लॉट को लेकर खुलासा किए बिना बताया है कि आने वाले समय में शो का प्लॉट काफी दिलचस्प होने वाला है. इंडिया फोरम के साथ बातचीत में गौरव खन्ना ने कहा कि 'मुझे ट्रैक के बारे में बहुत ज्यादा नहीं पता है, मुझे राजन शाही और उनके विजन पर पूरा भरोसा है और मैं अनुज और इस शो के प्रति पूरी तरह समर्पित हूं'.

ये भी पढ़ें- Anupamaa से इस बड़े एक्टर की हुई छुट्टी? इस बात पर नाराज होकर मेकर्स ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement