Advertisement

Anupamaa के इस वीडियो को देखकर भड़के लोग, जानें क्यों बोले 'बंद करो ये बकवास'

Anupamaa टीवी शो में Anuj- Anupama को लेकर चल रहे ट्रैक पर दर्शक नाराज हो गए हैं. लेटेस्ट प्रोमो देखकर लोगों ने खरी- खोटी सुनानी शुरू कर दी है.

Latest News
Anupamaa के इस वीडियो को देखकर भड़के लोग, जानें क्यों बोले 'बंद करो ये बकवास'

TV Show Anupamaa

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे का मशहूर शो 'अनुपमा' (Anupamaa) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. शो में अनुपमा का किरदार रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) निभा रही हैं और अनुज के किरदार में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) नजर आ रहे हैं. इस शो पर आए दिन नए ट्विस्ट एंट टर्न दिखाई देते हैं, जिसके जरिए मेकर्स शो को टीआरपी लिस्ट में रखना चाहते हैं. हालांकि, 'अनुपमा' में आए नए ट्विस्ट को फैंस कतई पसंद नहीं कर रहे हैं. बल्कि कईयों ने इस शो को बंद करने की मांग शुरू कर दी है.

'अनुपमा' में इन दिनों फिर से ऐसा ट्रैक चल रहा है, जिसमें अनुज- अनुपमा अलग हो गए हैं. छोटी अनु की वजह से अनुज ने अनुपमा को छोड़ दिया है. आने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिख रहा है कि अनुज ने अनुपमा, अनु और माया के साथ मुंबई शिफ्ट होने की खबर देदी है. इसके बाद अनुपमा बुरी तरह टूट गई है. हालांकि, वो तय करती है कि अब वो अनुज का इंतजार नहीं करेगी और जिंदगी में आगे बढ़ेगी. उसने घर में सबसे कह दिया है कि ना तो अनुज का नाम लिया जाएगा और ना ही उसे कॉल किया जाएगा. यहां देखें वायरल हो रहा प्रोमो-

ये भी पढ़ें- Anupamaa Twist: माया खोलेगी अनुज के काले राज, लीप के बाद पूरी तरह बदल जाएगी 'अनुपमा' की जिंदगी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

इस प्रोमो पर लोग सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि मेकर्स को महिलाओं को सशक्त बनने का मैसेज ही देना है तो पतियों के अलावा कुछ नया सोचना होगा. एक यूजर ने लिखा- 'पहले वनराज और अब अनुज, अनुपमा की जिंदगी सिर्फ पतियों की वजह से ही क्यों बनती- बिखरती है?'. एक अन्य ने लिखा- 'एकदम बकवास. क्या विमेन इम्पावरमेंट सिर्फ पति से अलग होने के बाद ही हो सकता है'. कईयों ने तो ऐलान कर दिया है कि अब ये शो नहीं देखेंगे.

ये भी पढ़ें- कुछ इस तरह से शूट होता है अनुपमा शो, 'बरखा भाभी' ने सेट से शेयर किया अनदेखा वीडियो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement