Advertisement

Paras Kalnawat और Nora Fatehi के बीच हुए लड़ाई? अनफॉलो कर एक्टर बोले 'उनसे पूछो सवाल'

पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. अब एक्टर ने इसे लेकर फैंस को जबाव दिया है.

Paras Kalnawat और Nora Fatehi के बीच हुए लड़ाई? अनफॉलो कर एक्टर बोले 'उनसे पूछो सवाल'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के फेमस एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) इन दिनों एकता कपूर के शो 'कुंडली भाग्य' में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाते नजर आ रहे हैं. शो में पारस 'राजवीर लूथरा' की भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि, इस वक्त एक्टर किसी और वजह को लेकर ही सुर्खियों में आ गए हैं. एक्टिंग की दुनिया से अलग पारस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन खुद से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. हालांकि, यहां पारस ने अपनी क्रश को ही अनफॉलो कर दिया है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कुंडली भाग्य का हिस्सा बनने से पहले पारस डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 10' में नजर आए थे. यहां एक एपिसोड के दौरान खुलासा करते हुए एक्टर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) को अपना क्रश बताया था. हालांकि, शो के बाद पारस ने इंस्टाग्राम पर नोरा को अनफॉलो कर दिया. अब, हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आस्क मी सेशन रखा था. इस दौरान एक फैन ने उनसे ऐसा करने की वजह पूछ डाली.

यह भी पढ़ें- फिर एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत को डेट कर रहीं उर्फी जावेद? बोलीं- पुरानी बातें भुला दीं...

फैन ने पारस से सवाल करते हुए पूछा, 'आपने नोरा को अनफॉलो क्यों किया?' वहीं, पारस ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा, 'क्यों ना पहले ये सवाल उनसे पूछा जाए.'

यहां देखें फोटो-

Paras Kalnawat

एक्टर का ऐसा जवाब सुनने के बाद फैंस कुछ कंफ्यूज हो गए हैं. जिस अंदाज में पारस ने जवाब दिया है, उसे देखकर नेटिजन्स कयास लगा रहे हैं कि शायद दोनों सितारों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि, ऐसा है भी या नहीं, इस बारे में कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है.

यह भी पढ़ें- Paras Kalnawat ने उर्फी जावेद को लेकर खोले दिल के राज, कहा 'बचपन की गलती'

गौरतलब है कि पारस कलनावत स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' (Anupamaa) में 'समर' का किरदार निभाकर मशहूर हुए हैं. हालांकि, फिर एक्टर ने रातों-रात इस शो को अलविदा कह दिया था. इसके पीछे मेकर्स और पारस के बीच कुछ अनबन की बात भी सामने आई थी. अब एक बार फिर एक्टर कुंडली भाग्य के जरिए अपने फैंस को एंटरनेट करते नजर आ रहे हैं.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement